फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After years, the weekly shutdown was observed in Bakewar; shops remained closed.

Etawah News: सालों बाद बकेवर में दिखी साप्ताहिक बंदी, नहीं खुलीं दुकानें

Sat, 16 May 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
After years, the weekly shutdown was observed in Bakewar; shops remained closed.
फोटो :23 शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के दौरान बंद दुकानें। संवाद
विज्ञापन

- व्यापार मंडल के सदस्यों ने शटर खोलकर दिया माल तो व्यापारियों ने ही बंद कराया
- पिछले सप्ताह श्रम प्रवर्तन विभाग की चेतावनी के बाद साप्ताहिक बंदी का दिखा पूरा असर
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। कस्बे में साप्ताहिक बंदी दिवस के दिन शुक्रवार को कई साल बाद बाजार बंद रहा। पिछले सप्ताह श्रम प्रवर्तन विभाग के अधिकारियों के बाजार में आकर चालान की चेतावनी देने के बाद शुक्रवार को ज्यादातर व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं।
नगर पंचायत की तरफ से पिछले तीन दिन से बंदी दिवस पर खाने पीने व दवाइयों की दुकानें छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठान बंद रखने की मुनादी भी करायी गयी थी। इस पर शुक्रवार को बंदी दिवस के दिन बकेवर कस्बा के बाजार की कई साल बाद पहली बार ऐसी बंदी रही कि सभी दुकानें बंद रहीं। हालांकि दिन में व्यापार मंडल से जुड़े कुछ व्यापारी ग्राहकों को शटर खोलकर सामान देते भी नजर आए।
विज्ञापन

इसपर अन्य दुकानदारों ने विरोध किया तो बाद में उन्होंने फिर अपनी दुकानें बंद कर दीं। कस्बा के चौराहे से लेकर चारों प्रमुख मार्गों पर बाजार के आखिर तक व्यापारियों के प्रतिष्ठान बंद नजर आए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा ने कहा कि यह अच्छा संदेश है। बंदी के दिन सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठान स्वयं बंद रखें। व्यापार मंडल के नेता शीलू शर्मा ने भी व्यापारियों से साप्ताहिक बाजार बंदी का पालन करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed