फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After three years, Mithati village got rid of the filth.

Etawah News: तीन साल बाद मिटहटी गांव को मिली गंदगी से निजात

Sun, 08 Feb 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
After three years, Mithati village got rid of the filth.
चकरनगर। ब्लॉक क्षेत्र के मिटहटी गांव के ग्रामीणों का तीन साल पुराना इंतजार खत्म हो गया है। गांव की मुख्य सड़क पर जिस कीचड़ और जलभराव के कारण पैदल चलना दूभर था, वहां अब प्रशासन ने सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क का निर्माण शुरू करा दिया है। अमर उजाला की ओर से इस समस्या को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद विभाग और प्रशासन ने संज्ञान लिया और 1500 की आबादी के लिए राहत की राह खोल दी।
विज्ञापन

मिटहटी गांव में जलभराव की गंभीर समस्या को लेकर अमर उजाला ने 25 दिसंबर को छह माह से सफाई नहीं, गांव की गलियां कीचड़ से पटी शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद विभाग ने केवल एक दिन की सफाई कर खानापूर्ति कर दी। समस्या हल न होने पर गांव की महिलाओं ने खुद मोर्चा संभाला, जिसे अमर उजाला ने 11 जनवरी को सफाईकर्मी गैरहाजिर तो महिलाओं को उठाना पड़ा फावड़ा-तसला शीर्षक से दोबारा प्रकाशित किया। जिस पर बीडीओ यदुवीर सिंह ने मामले को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

उन्होंने गांव में जलभराव के स्थायी समाधान के कड़े निर्देश दिए। ग्राम प्रधान रूपश्री देवी ने ग्रामीणों की मांग पर सीसी सड़क निर्माण का प्रस्ताव भेजा, जिसे बीडीओ ने तत्काल बजट आवंटित कर हरी झंडी दे दी। सुरेश कुमार, रमेश सिंह, बांकेलाल, बोटबाबू, छोटे, सरोज देवी, प्रवेंद्र कुमार और कल्लू आदि ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से वे नरकीय जीवन जीने को मजबूर थे। अब गुणवत्तापूर्ण सड़क बनने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि बरसात में होने वाली परेशानियों से भी स्थायी निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed