फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   After 47 days, the markets of the district will be buzzed again from today

47 दिन बाद आज से फिर गुलजार होंगे जिले के बाजार

Sun, 10 May 2020 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
After 47 days, the markets of the district will be buzzed again from today
फ़ोटो संख्या 12: शहर में स्टेशन रोड की दुकानों पर छिड़काव करते नगर पालिका के कर्मचारी - फोटो : ETAWHA
इटावा। लॉकडाउन के बीच 47 दिन बाद सोमवार से जिले के सभी बाजार गुलजार हो जाएंगे। पहले दिन जिला मुख्यालय समेत नगरों व कस्बों में सड़कों से दाहिनी ओर की दुकानें खोली जाएंगी। सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र का शेड्यूल तय कर दिया है। बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग और नियमों का पालन कराने के लिए मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहेंगे। पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। बेवजह बाहर निकलने वालों और मानकों का पालन न करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसी प्रकार मंगलवार को बायीं ओर की दुकानें खोली जाएंगी।
विज्ञापन

कोरोना से जंग के बीच बाजार बेहतर संचालित हो इसके लिए दुकानदारों से लेकर ग्राहक सभी को सावधानी और सतर्कता रखनी होगी। इटावा शहर के बाजार सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक और इकदिल का बाजार सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेगा। जिले भर में सब्जी, फल व दूध की दुकानें सुबह सात से 11 तक ही खोली जाएंगी। ईओ अनिल कुमार ने बताया कि सोमवार से शहर के सभी बाजारों में दाहिनी तरफ की दुकानें खोली जाएंगी। बाजार में दुकानदारों के साथ लोगों का भी आना-जाना होगा। इसे देखते हुए शहर के सभी बाजारों की दुकानों के शटर और चबूतरों पर सैनिजाइजर का छिड़काव कराया गया है। उन्होंने बताया कि छिड़काव में तीन टीमें लगाई गईं। नगर पालिका का एक टैंकर, दो लोडर और छह हैंडप्रेश मशीनें लगाई गईं। सभी बाजारों में झाडूूू़ भी लगाई गई।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार, रविवार को सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहीं। अत्याधुनिक मशीन से सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। ईओ राम आसरे कमल ने बताया कि बजाजा लाइन चौराहा, तिलक रोड, मोतीगंज में अत्याधुनिक मशीन और मोहल्ला बालूगंज, ऊसराहार बस स्टैंड के बाजार में अन्य मशीनों से छिड़काव कराया गया है। पालिका कर्मी आदित्य प्रताप सिंह, पूरन सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद प्रतिनिधि महेवा के अनुसार, महेवा, बहेडा, अहेरीपुर, निवाड़ीकला और मुकुटपुर में प्रधानों ने दुकानों के बाहर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि इकदिल के अनुसार, ईओ अनिल कुमार मौर्या ने बताया कि पूरे बाजार में दुकानों और उनके सामने के चबूतरों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। इसके अलावा बाजार की सड़कों की धुलाई भी कराई गई। संवाद प्रतिनिधि बकेवर के अनुसार, बकेवर नगर पंचायत के ईओ अजय कुमार ने बताया कि बाजार की सभी दुकानों के शटर और चबूतरों व सड़कों पर सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। ईओ लखना देवेंद सिंह ने बताया कि तीन टीमें लगाकर सड़कों, गलियों और सभी दुकानों के शटर व चतूबरों पर छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed