{"_id":"6a551b84beeb3225c402a2a3","slug":"admissions-to-iti-courses-open-for-2456-seats-apply-by-august-4-etawah-news-c-216-1-etw1004-145940-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: 2456 सीटों पर आईटीआई में प्रवेश शुरू, चार अगस्त तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: 2456 सीटों पर आईटीआई में प्रवेश शुरू, चार अगस्त तक करें आवेदन
विज्ञापन
इटावा। राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी चार अगस्त की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। जिले के पांच राजकीय आईटीआई में कुल 2456 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे।
नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई अवधेश सिंह ने बताया कि जिले में संचालित संस्थानों के विभिन्न व्यवसायों के साथ ही टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से राजकीय संस्थानों में संचालित व्यवसायों में भी प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को एससीवीटी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन से पहले मोबाइल नंबर का ओटीपी के माध्यम से सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद आवेदन पत्र भरकर ऑनलाइन शुल्क जमा करना होगा। आवेदन से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन की सुविधा 11 जुलाई से शुरू हो चुकी है और चार अगस्त की रात 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी। आवेदन के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मेरिट के आधार पर संस्थानों और ट्रेडों का आवंटन किया जाएगा।
जिले में इटावा, सैफई, लखना, चकरनगर और जसवंतनगर स्थित पांच राजकीय आईटीआई संचालित हैं। इन संस्थानों में कुल 2456 सीटों पर प्रवेश होगा। प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगस्त माह से प्रशिक्षण सत्र शुरू किया जाएगा। राजकीय आईटीआई में विद्यार्थियों को रोजगारपरक और तकनीकी प्रशिक्षण देने वाले अनेक ट्रेड संचालित हैं।
विज्ञापन
राजकीय आईटीआई में फिटर, टर्नर, मशीनिस्ट, टूल एंड डाई मेकर, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक, पेंटर जनरल, वायरमैन, इलेक्ट्रीशियन पावर डिस्ट्रीब्यूशन, कंप्यूटर ऑपरेटिंग एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा), स्टेनोग्राफी हिंदी और स्टेनोग्राफी अंग्रेजी सहित कई व्यवसाय शामिल हैं।
आईटीआई में सीटों की स्थिति
आईटीआई ट्रेड कुल सीटें
इटावा 22 852
लखना 13 416
सैफई 12 388
जसवंतनगर 14 444
चकरनगर 12 356
ताखा आईटीआई में इस बार भी प्रवेश नहीं
ताखा आईटीआई में बीते दो वर्ष की तरह इस बार भी प्रवेश नहीं होंगे। यहां अनुदेशकों की तैनाती न होने के कारण बीते दो वर्ष से आवेदन नहीं लिए जाते है। हालांकि यहां आईटीआई के भवन को बने पांच साल से अधिक का समय बीत चुका है लेकिन प्रवेश प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। शासन की ओर से इस आईटीआई को पीपीपी मॉडल पर चलाए जाने की कवायद चल रही है लेकिन इस बार भी यहां प्रवेश प्रक्रिया संपन्न नहीं करवाई जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.scvtup.in को खोलना होगा तथा उस पर बने हुए लिंक online Submission of Application for Admission for Session 2026-27 for Government/private ITI पर क्लिक कर पहले अपना फार्म भरना होगा। अभ्यर्थी को ऑनलाइन आवेदन से पूर्व ओटीपी से मोबाइल का सत्यापन कराना होगा। फार्म भरने के पश्चात उसे Preview वाले पृष्ठ पर अंकित Proceed For Payment के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन भुगतान करना होगा। ऑनलाइन आवेदन में सहायता हेतु विवरणी ई-फार्म में बेवसाइट http://www.scvtup.in पर उपलब्ध है।