{"_id":"6a56707ee7c022f55e0ed311","slug":"administrative-reshuffle-in-the-electricity-utility-all-three-city-sub-divisions-left-without-regular-sdos-etawah-news-c-216-1-etw1004-146034-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बिजली निगम में प्रशासनिक फेरबदल, शहर के तीनों उपखंड नियमित एसडीओ विहीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बिजली निगम में प्रशासनिक फेरबदल, शहर के तीनों उपखंड नियमित एसडीओ विहीन
विज्ञापन
इटावा। बिजली निगम में हुए बड़े पैमाने पर तबादलों के बाद जनपद की बिजली व्यवस्था में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। स्थानांतरण आदेश के तहत इटावा के छह उपखंड अधिकारियों (एसडीओ) का तबादला कर दिया गया है। सबसे अधिक असर शहर क्षेत्र पर पड़ा है, जहां तीनों उपखंड नियमित एसडीओ से खाली हो गए हैं। नए अधिकारियों की तैनाती अभी तक नहीं होने से बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण और उपभोक्ता सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानांतरण सूची के अनुसार शहर प्रथम के एसडीओ नवनीत कुमार को ट्रांसमिशन, शहर द्वितीय के एसडीओ मनोज कुमार वर्मा को मध्यांचल, जसवंतनगर के एसडीओ आनंदपाल सिंह को ट्रांसमिशन, चकरनगर के एसडीओ अजय पाल गौतम को पूर्वांचल, ताखा के एसडीओ कौशलेंद्र तथा बकेवर के एसडीओ संत कुमार को पश्चिमांचल स्थानांतरित किया गया है। शहर तृतीय उपखंड पहले से ही नियमित एसडीओ के बिना संचालित हो रहा था, जहां अस्थायी रूप से एई मीटर को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। शहर द्वितीय के एसडीओ मनोज कुमार वर्मा पिछले करीब डेढ़ माह से अवकाश पर चल रहे थे। ऐसे में शहर प्रथम के एसडीओ नवनीत कुमार प्रथम और द्वितीय दोनों उपखंडों की बिजली व्यवस्था और उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण देख रहे थे। अब उनके स्थानांतरण के बाद शहर क्षेत्र में कोई भी नियमित एसडीओ तैनात नहीं बचा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति, फाल्ट, ट्रांसफार्मर खराब होने, नए कनेक्शन, बिल संबंधी शिकायतों और अन्य तकनीकी मामलों के निस्तारण में उपभोक्ताओं को कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। निगम ने फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कार्य संचालन जारी रखने की तैयारी की है। जब तक नए अधिकारियों की तैनाती नहीं होती, तब तक स्थानांतरित एसडीओ को कार्यमुक्त नहीं किया जाएगा और उनसे ही कार्य लिया जाएगा। एक्सईएन प्रथम हनुमान प्रसाद मिश्रा ने बताया कि शहर समेत जनपद के छह एसडीओ के स्थानांतरण के आदेश प्राप्त हुए हैं। फिलहाल उनके स्थान पर किसी नए अधिकारी की तैनाती का आदेश नहीं मिला है। निगम स्तर से जैसे ही नई तैनाती सूची जारी होगी, संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण कराया जाएगा। तब तक वर्तमान एसडीओ ही अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।