फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Aditya cracked the civil services exam in his first attempt.

Etawah News: आदित्य ने पहले प्रयास में सिविल सेवा परीक्षा में पाई सफलता

Sat, 07 Mar 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 07 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Aditya cracked the civil services exam in his first attempt.
फोटो 30:::माता पिता के साथ बैठे आदित्य कुमार सिंह। स्रोत-स्वयं - फोटो : 1
इटावा। गांधीनगर शहरिया निवासी आदित्य कुमार सिंह ने सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में 927 वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। उनकी इस कामयाबी से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन




आदित्य ने 2016 में हाईस्कूल उत्तीर्ण किया जिसके बाद उन्होंने जयपुर से विद्युत अभियांत्रिकी में प्रौद्योगिकी स्नातक की उपाधि प्राप्त की और स्वर्ण पदक से सम्मानित हुए। सिविल सेवा परीक्षा पास करने का जुनून ऐसा था कि उन्होंने अमेरिका की एक नामी कंपनी में नौकरी करते हुए भी अपनी तैयारी जारी रखी। आदित्य ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और गुरुजनों को दिया। साथ ही भविष्य के अभ्यर्थियों के लिए विशेष सुझाव साझा किए कि उन्हें 10 अलग-अलग किताबें पढ़ने के बजाय एक ही विषय की अच्छी किताब को बार-बार पढ़ना चाहिए। आदित्य के पिता डॉ. रमेश चंद्र कठेरिया पशुपालन विभाग से संयुक्त निदेशक पद से सेवानिवृत्त हैं जबकि माता कृष्ण कांती गृहिणी हैं। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर कठेरिया समाज कल्याण समिति और शहर के संभ्रांत नागरिकों ने उनके पिता डॉ. रमेशचंद्र को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed