Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Adequate on paper, but no safety measures in place at 'black spots' in reality

Etawah News: कागजों में फिट, हकीकत में ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के इंतजाम नहीं

Fri, 13 Nov 2026 10:46 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 13 Nov 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Adequate on paper, but no safety measures in place at 'black spots' in reality
फोटो 19:: नेशनल हाईवे स्थित समृद्धि हॉस्पिटल के पास बने ब्लैक स्पॉट पर जाते वाहन। संवाद
इटावा। ठंड के मौसम में कोहरे की शुरुआत होने वाली है। इससे सड़क हादसों में बढ़ोतरी होगी। वहीं, परिवहन व पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से चिह्नित किए गए ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुरक्षा इंतजाम न होने से यहां आए दिन हादसे बढ़ रहे हैं। परिवहन विभाग के आंकड़ों की बात करें तो बीते 10 माह में सड़क हादसों में 211 लोगों की मौत हो चुकी हैं जबकि 238 लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में हाईवे पर 12 स्थान ऐसे चिह्नित किए गए हैं, जहां डिजाइन की गड़बड़ी, तीव्र मोड़ या अन्य कारणों से आए दिन हादसे होते हैं। इन स्थानों को ब्लैक स्पॉट घोषित कर वहां आवश्यक सुरक्षा इंतजाम करने के निर्देश बीते दिनों सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी समेत अन्य विभागों को दिए गए थे।
विज्ञापन

हैरत की बात यह है कि अब तक यहां संबंधित विभागों की ओर से कोई काम नहीं कराया है। पीडब्ल्यूडी के साथ एनएचएआई भी ब्लैक स्पॉट को सुरक्षित बनाने में नाकाम साबित हुआ है। ब्लैक स्पॉट पर संकेतक, गतिअवरोधक, क्रैश बैरियर समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। ब्लैक स्पॉट पर रात में पर्याप्त दृश्यता के लिए लगाई गईं लाइटें भी खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
सीन-1
ब्लैक स्पॉट पर लाइट व स्पीड ब्रेकर नहीं
आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित समृद्धि हॉस्पिटल के पास आए दिन हादसे होने से यहां ब्लैक स्पॉट घोषित किया गया है। यहां परिवहन विभाग की ओर से दुर्घटना बहुल क्षेत्र होने का साइन बोर्ड लगा है, जबकि मार्ग पर स्पीड ब्रेकर नहीं हैं। साथ ही रबड़ स्टेप व रोशनी का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। साथ ही यहां उल्टी तरफ से अक्सर वाहन आते हैं। इसकी वजह से यहां आए दिन हादसे होते हैं। इसमें कई लोगों की जान जा चुकी है।
-----
सीन-2
रबड़ स्टेप, क्रैश बैरियर के इंतजाम नदारद
किनौरा हाईवे पर आए दिन होने वाले हादसे को देखते हुए यहां ब्लैक स्पॉट बनाया गया है। यहां ब्लैक स्पॉट का एक बोर्ड लगा है। यहां स्पीड ब्रेकर बना है। यहां रबड़ स्टेप, क्रैश बैरियर समेत अन्य सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। ब्लैक स्पॉट के पास कई स्कूल होने से यहां हादसे होने का खतरा अधिक बना रहता है। सड़क सुरक्षा समिति में सख्त निर्देश मिलने के बाद भी विभागीय अफसरों ने अभी तक इंतजाम नहीं किए हैं। इससे यहां से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
------
कोहरे में दृश्यता कम होने से बढ़ेंगे हादसे
सर्दियों का मौसम शुरू होने वाला है। सर्दियों में कोहरे की वजह से दृश्यता कम रहती हैं। ऐसे में वाहनों की आमने-सामने टकराने की ज्यादा आशंका रहती है। जिले के अधिकांश ब्लैक स्पॉट पर रोशनी का कोई इंतजाम नहीं है। आगरा-कानपुर हाईवे पर सर्दियों में अक्सर वाहन टकराने के मामले सामने आते हैं। सड़क सुरक्षा इंतजाम न होने से सर्दियों में हादसे और बढ़ने की संभावना है।
----
ये हैं जिले के ब्लैक स्पॉट
जिले में आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सबसे ज्यादा ब्लैक स्पॉट हैं। इकदिल की पिलखर नहर, इकदिल में श्वेता डेरी के पास, शहर के समृद्धि हॉस्पिटल के पास, सिविल लाइन क्षेत्र में डीपीएस स्कूल के पास, किनौरा, महेवा, जसवंतनगर के नगला कन्हई, जसवंतनगर के कुरसेना गांव के पास ब्लैक स्पॉट हैं। इनमें अधिकांश पर अवैध कट और सर्विस लेन की बैरिकेडिंग कटी होने की वजह से हादसे हो रहे हैं। वहीं इटावा-मैनपुरी हाईवे पर वैदपुरा थाना क्षेत्र में नगला बरी के पास ब्लैक स्पॉट हैं। लखना तिराहे, ऊसराहार में समथर की बंबा की पुलिया को ब्लैक स्पॉट को चिह्नित किया गया है।

-----------
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में पीडब्ल्यूडी व एनएचएआई के अफसरों को जिले के ब्लैक स्पॉट पर स्पीड ब्रेकर, लाइट, रबड़ स्टेप आदि सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। इस काम को जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा। साथ ही लोगों को ब्लैक स्पॉट क्षेत्र में धीमी गति से वाहन चलाने के साथ-साथ हेलमेट लगाने व सीट बेल्ट बांधने के लिए जागरूक किया रहा है।
-प्रदीप कुमार, एआरटीओ

फोटो 19:: नेशनल हाईवे स्थित समृद्धि हॉस्पिटल के पास बने ब्लैक स्पॉट पर जाते वाहन। संवाद

फोटो 19:: नेशनल हाईवे स्थित समृद्धि हॉस्पिटल के पास बने ब्लैक स्पॉट पर जाते वाहन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed