फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Acting Institute will open in Etawah

इटावा में खोलेंगे एक्टिंग इंस्टीट्यूट

Sat, 23 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 23 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Acting Institute will open in Etawah
राहुल द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
स्टार प्लस एवं दूरदर्शन सहित अन्य टीवी चैनलों पर धारावाहिक के माध्यम से शानदार अभिनय प्रदर्शन करने वाले जिले के ही ख्यातिलब्ध धारावाहिक कलाकार राहुल द्विवेदी ने लखना कालिका देवी मंदिर पर मत्था टेका।  स्टार प्लस पर फिल्म डायरेक्टर सुभाष घई की बेटी सुजेना घई के सुहानी सी एक लड़की सीरियल में बहुत ही भावात्मक अभिनय करने वाले कलाकार राहुल द्विवेदी अपनी टीम के साथ शुक्त्रस्वार की दोपहर लखना स्थित ऐतिहासिक कालिका देवी मंदिर पहुंचे और  पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन



तत्पश्चात कस्बे के खेड़ा मुहाल निवासी समाज सेवी शिक्षक समोदी लाल शुक्ला के आवास पर उन्होंने प्रेस वार्ता की। कहा कि जिले की प्रतिभाओं को उनके सही मुकाम पर पहुचाने के लिए वह एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट जल्द ही खोलेंगे, यहां के लोगों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन



  उन्होंने कहा कि इटावा व् ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। किंतु माया नगरी में पहुंचकर इन प्रतिभाओं का शोषण होता है और उन्हें दर-दर भटकना भी पड़ता है।। इसलिए उन्होंने इन प्रतिभाओं के विकास की खातिर एक्टिंग इंस्टीट्यूट खोलने का ऐलान  किया। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष चौहान,शिवम् शुक्ला, शुभम त्रिपाठी, रूपम त्रिपाठी, अमित शुक्ला, राहुल तिवारी, स्वप्निल चौहान, हर्षित अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed