{"_id":"5e3714b88ebc3e4b4c439b73","slug":"accident-etawah-etawah-news-etawha-news-knp5421177146","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वा एक्सप्रेस से गिरकर फौजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वा एक्सप्रेस से गिरकर फौजी की मौत
विज्ञापन
इटावा। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर शनिवार की रात डाउन पूर्वा एक्सप्रेस से गिरकर एक फौजी की मौत हो गई। लेह लद्दाख में तैनात उक्त फौजी अपने भतीजे की शादी में शामिल होने आया था और हादसे का शिकार हो गया। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
पछायगांव थाना क्षेत्र के लखनपुरा गांव निवासी फौजी प्रदीप कुमार (38) पुत्र महिपाल आर्मी की तीन इंफेंट्री डिवीजन में हवलदार के पद पर कार्यरत था। जम्मू कश्मीर के लेह लद्दाख में उसकी तैनाती थी। फौजी के साथ तैनात मध्यप्रदेश के ग्वालियर निवासी सूबेदार मुकेश कुमार को प्रदीप की ट्रेन हादसे में मौत की खबर मिली तो वह उसके गांव पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह कुछ दिन पहले छुट्टी लेकर घर आए हैं। रविवार को उन्हें हवलदार प्रदीप की मौत हो जाने की खबर मिली। उन्होंने बताया कि प्रदीप पूर्वा एक्सप्रेस से इटावा आया। शनिवार की रात करीब पौने 11 बजे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर तीन पर आकर रुकी, तभी यह हादसा हुआ।
मौके पर पहुंची जीआरपी प्रदीप को जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डाक्टर डा. अमित शाक्य ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, फौजी की ट्रेन से गिरकर मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के पास मिले कागजातों से जानकारी कर परिजनों को सूचित किया गया। वहीं, घटना की जानकारी होने पर पत्नी व बेटी बेटा का रो रोकर बुरा हाल रहा। मुकेश कुमार ने बताया कि प्रदीप 20 फरवरी को होने वाले भतीजे की शादी में शामिल होने आ रहा था।