फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   accidant

एक्सप्रेसवे पर एक-एक कर आपस में टकराए पांच वाहन, 12 घायल

Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
accidant
एक्सप्रेस-वे पर पलटा पड़ा ट्रक - फोटो : ETAWAH
इटावा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चौबिया क्षेत्र के नगला सवी पूर्वी गांव के पास मंगलवार देर एक के बाद एक पांच वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में दो कारें, ट्रक, बस व पिकअप क्षतिग्रस्त हो गईं। 12 लोग घायल हो गए। अमले के साथ मौके पर पहुंचे डीएम व एसएसपी ने घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजवाया। करीब एक घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। आगरा से लखनऊ जाने वाली लेन पर वाहनों का आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे कराया। तब यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

फूलगोभी से लदा ट्रक आगरा से लखनऊ जा रहा था। तेज रफ्तार ट्रक एक्सप्रेसवे पर नगला सवी पूर्वी गांव के पास बेकाबू होकर पलट गया। ट्रक पर लदा फूलगोभी सड़क पर फैल गया। हादसे के बाद चालक व परिचालक भाग गए। इस दौरान पीछे से आ रही वॉल्बो बस दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से टकरा गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बस पलटने से बच गई। राजस्थान जयपुर से सीतामढ़ी बिहार जा रही बस में 121 यात्री थे।
विज्ञापन

इस दौरान पीछे से बस से पिकअप टकरा गई। एक-एक पीछे से आ रहीं स्विफ्ट डिजायर और जाइलो कार की पिकअप से भिड़ंत हो गई। एक के बाद एक पांच गाड़ियों के आपस में टकराने से इनमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

थोड़ी देर बाद ही 112 नंबर की गाड़ी पहुंच गई। धर्मेंद्र कुमार व उसके साथी पुलिसकर्मियों ने आला पुलिस अफसरों को सूचना दी। उसके बाद डीएम श्रुति सिंह, अंकुश कुमार राघव, एसएसपी जय प्रकाश सिंह, एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह समेत बसरेहर, ऊसराहार व सैफई थाने की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। अफसरों ने वाहनों में फंसे घायलों को एंबुलेंस सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजवाया। करीब एक घंटे तक एक्सप्रेसवे पर एक लेन का यातायात भी अवरुद्ध रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से किनारे कराया। तब यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी।

मौके पर पहुंचे डीएम व एसएसपी

मौके पर पहुंचे डीएम व एसएसपी- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed