फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Absent testers cancel, pay

गैरहाजिर परीक्षकों को कटेगा वेतन

Tue, 05 Apr 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 05 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
Absent testers cancel, pay
मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते संयुक्त शिक्षा निदेशक - फोटो : अमर उजाला
 संयुक्त शिक्षा निदेशक (कानपुर) राजेंद्र प्रसाद यादव ने मंगलवार को हिंदू विद्यालय इंटर कालेज स्थित इंटर परीक्षा के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिया कि ड्यूटी से अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन काटने की कार्रवाई करें।
विज्ञापन



संयुक्त शिक्षा निदेशक ने मंगलवार को दोपहर यहां पहुंचकर मूल्यांकन केंद्र के कोठारों का निरीक्षण किया, जिन कमरों में मूल्यांकन कार्य चल रहा था, वहां का भी जायजा लिया। उन्होंने मूल्यांकन कर रहे शिक्षकों से भी बातचीत कर समस्याएं पूछी। 
विज्ञापन



उनसे कहा कि कापियां जांचने में विशेष सावधानी बरतें।  देखें कि कहीं किसी परीक्षार्थी का अहित न हो।   प्रधानाचार्य एवं उपनियंत्रक हिंदू विद्यालय राजेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र पर 45 प्रतिशत कापियों का मूल्याकंन कार्य पूर्ण हो गया है।  परीक्षक काफी तेजी से मूल्यांकन कार्य में जुट गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



मूल्यांकन केंद्र पर मंगलवार को कुल 308 उप प्रधान परीक्षक एवं सहायक परीक्षक उपस्थित रहे । अभी तक कुल 2 लाख 32 हजार 433 कापियों में से 1 लाख 3 हजार 452 कापियां जांची जा चुकी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मूल्यांकन कार्य समय से पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed