फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A woman sitting on a dharna with children when she does not get accommodation

आवास न मिलने पर बच्चों संग धरने पर बैठी महिला

Sat, 03 Oct 2020 10:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
A woman sitting on a dharna with children when she does not get accommodation
फ आवास न मिलने की शिकायत को लेकर एक महिला अपने चारों बच्चों सहित शनिवार को कचहरी स्थित वट वृक्ष के नीचे धरने पर बैठ गई। उसका कहना था कि वह कई सालों से नेताओं के चक्कर काट रही है, पर किसी ने उसको आवास नहीं दिला पाया।
विज्ञापन

अब मकान मालिक घर खाली करने को कह रहा है। अपने मजदूर पति की हालत का हवाला देते हुए उसने धरने पर बैठने का निर्णय लिया। दोपहर बाद सिटी मजिस्ट्रेट ने उससे प्रार्थना पत्र लेकर उसका धरना समाप्त करवाया।
विज्ञापन

कचहरी स्थित वट वृक्ष के नीचे शनिवार सुबह शहर के राम नगर निवासी एक महिला अपनी तीन बेटियों व एक बेटे के संग कई मांगें लिखी हुई तख्तियों के साथ धरने पर बैठ गई। उसने बताया कि वह किराये के घर में रहती है और उसका पति वेदप्रकाश शर्मा मजदूरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि वह वर्ष 2008 से सरकारी आवास की मांग को लेकर कई लोगों से मिल चुकी है, लेकिन उसे आश्वासन ही मिला आवास नहीं।
इस दौरान डूडा से शहरी विकास मिशन की प्रोबेशन अधिकारी फरहत इकबाल ने आकर उनकी समस्या सुनीं और आवास के लिए किए गए आवेदन के कागज मंगवाए। उन्होंने बताया कि इन लोगों ने आवास के लिए जो आवेदन कर रखा है वह आवास विकास परिषद के अंतर्गत आता है जिसका निर्माण होना है।

उन्होंने महिला को उसके पति के लिए स्वरोजगार कार्यक्रम के तहत दो लाख रुपये तक के लोन योजना की जानकारी दी और रेहड़ी खोमचा आदि लगाने के लिए मिलने वाले 10 हजार रुपये की योजना की भी जानकारी देकर इनका लाभ दिलवाने में सहयोग की बात कही।
कुछ समय बाद सिटी मजिस्ट्रेट रमेश सिंह ने मौके पर आकर उसकी बात सुनी और निराकरण का आश्वासन देकर उसका धरना समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed