फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A permanent helipad will be built within four months at a cost of Rs 29 lakh.

Etawah News: चार माह के भीतर 29 लाख से बनेगा स्थायी हेलीपैड

Sat, 04 Apr 2026 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
A permanent helipad will be built within four months at a cost of Rs 29 lakh.
इटावा। ब्लॉक और तहसील परिसर के समीप अब हेलीकॉप्टर उतारने के लिए चकरनगर में एक स्थायी हेलीपैड के बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लगभग 29 लाख की लागत से बनने वाले इस हेलीपैड के लिए लोक निर्माण विभाग खंड एक ने जमीन के चिह्नितकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभाग को यह कार्य चार महीने के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बीहड़ क्षेत्र और तहसील मुख्यालय होने के नाते चकरनगर में अक्सर वीआईपी और प्रशासनिक अधिकारियों का आगमन होता रहता है। अभी तक किसी भी बड़े नेता या अधिकारी के आने पर आनन-फानन में अस्थायी हेलीपैड तैयार किया जाता था जिसमें समय और धन दोनों की बर्बादी होती थी।
विज्ञापन

अब स्थायी हेलीपैड बन जाने से आपातकालीन स्थिति और वीआईपी मूवमेंट के दौरान लैंडिंग सुगम हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग खंड एक के अधिकारियों ने तहसील और ब्लॉक परिसर के आसपास उपयुक्त भूमि का सर्वे शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के जेई आजम अल्वी ने बताया कि बजट के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया गया है इसके साथ ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। तय समय में हेलीपैड बनकर तैयार हो जाएगा। जल्द निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed