फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   A day before the nomination

पहले दिन हुआ एक नामांकन

Tue, 24 Jan 2017 11:33 PM IST
इटावा
इटावा Updated Tue, 24 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
A day before the nomination
नामांकन स्थल का जायजा लेते व्यय प्रेक्षक स्वपनिल शरद राव पाटिल साथ में डीएम शमीम अहमद खान व एसएसपी शिवहरि मीणा। - फोटो : अमर उजाला
विधान सभा चुनाव के लिए मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। कलक्ट्रेट परिसर में बनाए गए नामांकन स्थल में कड़ी सुरक्षा के बीच पहले दिन तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 22 नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अफसर से हासिल किए गए। भरथना सुरक्षित सीट से बसपा प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार उर्फ राघवेंद्र गौतम ने नामांकन पत्र का एक सेट दाखिल किया।
विज्ञापन


नामांकन के दौरान कलक्ट्रेट परिसर से लेकर विकास भवन मार्ग पर सन्नाटा पसरा रहा। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू हुई और अपराह्न तीन बजे तक चली। डीएम शमीम अहमद ने व्यवस्था का जायजा लिया। दोपहर करीब 12 बजे आयोग से भेजे गए व्यय प्रेक्षक स्वपनिल शरद राव पाटिल यहां पहुंचे। उन्हाेंने नामांकन कक्षों एवं कंट्रोल रूम का जायजा लिया। सपा कार्यालय के केयर टेकर जयचंद्र यादव ने जसवंतनगर सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव के लिए नामांकन पत्र हासिल किया। इसके बाद बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह ने सदर सीट से प्रत्याशी नरेंद्र नाथ चतुर्वेदी के लिए पर्चा प्राप्त किया। भरथना सीट के लिए बसपा प्रत्याशी राघवेंद्र गौतम, भाजपा से सावित्री कठेरिया, सपा से कमलेश कठेरिया के नाम से नामांकन पत्र प्राप्त किए गए। भरथना सीट से ही जन अधिकार मंच के राजाराम, राष्ट्रीय बहुजन कांग्रेस पार्टी के बदन सिंह दोहरे आदि ने भी नामांकन पत्र हासिल किए।
विज्ञापन


पहले दिन दोपहर डेढ़ बजे भरथना सीट से सिर्फ बसपा प्रत्याशी राघवेंद्र कुमार पुत्र अवधेश किशोर ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष लाखन सिंह समेत पांच लोग शामिल रहे। पहले दिन इटावा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए 11, भरथना से 6 और जसवंतनगर सीट के लिए 5 नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसर से प्राप्त किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच लोगों को जाने की अनुमति
इटावा सदर सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल कराने की व्यवस्था एसडीएम सदर कोर्ट में रिटर्निंग अफसर सुभाष चंद्र के पास रही। इसी तरह भरथना सीट के नामांकन आरओ गोरेलाल शुक्ल के समक्ष अतिरिक्त मजिस्ट्रेट कोर्ट में और जसवंतनगर सीट के नामांकन आरओ हंसराज यादव के समक्ष एडीएम कोर्ट में पेश करने की व्यवस्था है। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी समेत सिर्फ 5 लोगों को अंदर जाने की अनुमति प्रदान की गई।


व्यय प्रेक्षक ने परखी व्यवस्था
चुनाव आयोग से भेजे गए व्यय प्रेक्षक स्वपनिल शरद राव पाटिल ने कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। डीएम शमीम अहमद खान ने व्यय प्रेक्षक को व्यवस्था दुरुस्त रखने के प्रति आश्वस्त किया। व्यय प्रेक्षक के सहयोग के लिए जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रजनीश पांडेय को लगाया गया है। उन्हें मोबाइल नंबर 7579664425 उपलब्ध कराया गया है। आईआरएस श्री पाटिल महाराष्ट्र से आए हैं। वह प्रत्याशियों के चुनावी व्यय पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed