{"_id":"87013","slug":"Etawah-87013-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन भवन में मानकों की अनदेखी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन भवन में मानकों की अनदेखी
Etawah
Updated Tue, 24 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बीएसए शिवप्रसाद यादव ने प्रभारी जिला समन्वयक निर्माण के साथ ताखा ब्लाक में निर्माणाधीन विद्यालय के भवनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में भवनाें का निर्माण मानक के अनुरूप नहीं मिला। इसके लिए उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी ताखा को भवन प्रभारियों से स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मटियारपुर के निर्माणाधीन भवन में एप्रिन की चौड़ाई मानक से कम है। एप्रिन ईंटों की बनाई गई है जो चलने पर टूटकर गिर रही है। पीला ईंट मिक्स करके भवन निर्माण कराया गया है। प्लास्टर भी मानक के अनुरूप नहीं है। आरसीसी गिट्टी का प्रयोग नहीं किया गया। एक कक्ष में सीलन थी। फर्स भी मानक के अनुरूप नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय नगला भगत के निर्माणाधीन भवन में फर्श, एप्रिन व बाउंड्री नहीं बनी मिली। किचेन व शौचालय का निर्माण भी नहीं हुआ।
प्राथमिक विद्यालय गढ़िया दीक्षितान के निर्माणाधीन भवन की नींव बैंड में एक सरिया पड़ी जबकि दो होनी चाहिए। गेट और जंगलों में सरिया नहीं पड़ी मिली। जगलों में बैंड के साथ आरसीसी नहीं की गई। चिनाई में मसाला ठीक नहीं लगाया गया।