{"_id":"83629","slug":"Etawah-83629-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के रोकने पर बोलेरो सवारों ने गाड़ी भगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के रोकने पर बोलेरो सवारों ने गाड़ी भगाई
Etawah
Updated Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। आरटीआई चौराहे के पास मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक बोलेरो को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर बोलेरो सवार भागने लगे। इसी दौरान एक युवक बोलेरो से कूदा तो ग्रामीणों ने उसे बदमाश समझ कर पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसको छुड़ाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि बोलेरो सवार भाग निकले
सीओ सिटी रामयज्ञ सिंह पुलिस बल के साथ आईटीआई चौराहा पर गश्त पर थे। तभी जसवंतनगर की ओर से आती बोलेरो को रोकने का प्रयास किया तो बोलेरो सवार लोगों ने गाड़ी को भगा दिया। पुलिस ने पीछा किया। इसी दौरान नगला पीर के पास बोलेरो से एक युवक कूद पड़ा। ग्रामीणों ने उसको बदमाश समझकर दबोच लिया और जमकर पिटाई कर दी। वहीं, दूसरी ओर बोलेरो सवारों का पीछा करती रही। सीओ सिटी की गाड़ी ने ओवरटेक कर बोलेरों को रोकने का प्रयास किया तो बोलेरो सवारों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी और भाग निकले। उधर, पकड़े गए युवक ने अपना नाम अभय पुत्र दिग्विजय सिह निवासी केशवपुरम कानपुर नगर बताया।