फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Milkha Singh House triumphed in the shootout to become the football champion.

Etawah News: शूटआउट में मिल्खा सिंह हाउस ने बाजी मारी, बना फुटबाल चैंपियन

Sun, 30 Aug 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Milkha Singh House triumphed in the shootout to become the football champion.
सैफई। मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं खेल दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में फुटबॉल का फाइनल मुकाबला खेला गया। रोमांचक फाइनल मुकाबले में मिल्खा सिंह हाउस ने मोहम्मद शाहिद हाउस को शूटआउट में हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर रही। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बढ़त नहीं बना सकीं। इसके बाद शूटआउट से विजेता का फैसला हुआ, जिसमें मिल्खा सिंह हाउस ने बाजी मार ली। समापन समारोह में मुख्य अतिथि एसडीएम सैफई सिद्धार्थ चौधरी ने विभिन्न खेलों में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। हॉकी में विवेक, कबड्डी में अभिषेक और कुश्ती में आर्य ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस दौरान कॉलेज के सभी खेल प्रशिक्षकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। एसडीएम ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद के खेल और देश के लिए उनके योगदान को याद करने का अवसर है। खेल युवाओं में अनुशासन, धैर्य और संघर्ष की भावना विकसित करते हैं। जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण लगातार सीखते हुए आगे बढ़ना है। इस मौके पर प्रधानाचार्य एवं क्रीड़ा अधिकारी सर्वेंद्र सिंह चौहान, हॉकी प्रशिक्षक डॉ. मो. जियाउर्रहमान, एथलेटिक्स प्रशिक्षक सिद्धार्थ कृष्णा, कुश्ती प्रशिक्षक कमलेश कुमार यादव, कबड्डी प्रशिक्षक मीतू सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक पुष्पेंद्र कुमार यादव, प्रभारी शिक्षा रामकुमार पुष्पाकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed