फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   बीडीओ बसरेहर के खिलाफ प्रस्ताव पारित

बीडीओ बसरेहर के खिलाफ प्रस्ताव पारित

Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Sat, 30 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा की एक बैठक पीडब्ल्यूडी के संघ भवन में हुई। इसमें कर्मचारियों का वेतन रोके जाने पर गहरा रोष प्रकट किया गया। साथ ही अमानवीय व्यवहार पर बसरेहर के बीडीओ के खिलाफ प्रस्ताव पारित हुआ, जिसमें उनके खिलाफ आंदोलन एवं कार्रवाई किए जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

बैठक में 14 व 15 जुलाई को लखनऊ के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस विश्वेसरैया भवन में होने वाले प्रांतीय कार्यकारिणी के अधिवेशन को सफल बनाने पर विचार विमर्श हुआ। जिसमें पांच प्रतिनिधियों का चयन किया गया। इनमें परिषद के जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा, जिला मंत्री रामराज सिंह भदौरिया, उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, राकेश कुमार तिवारी, नीरज शर्मा शामिल हैं। संप्रेक्षक विजय बहादुर सिंह तोमर को पर्यवेक्षक चुना गया। बैठक में परिषद की पाती लखनऊ से मंगाने के लिए कम से कम 100 कर्मचारियों का चयन किया गया। साथ ही वार्षिक अभिदान को भी जमा कराया गया। इस बैठक में उक्त कर्मचारी नेताओं के अलावा धर्मवीर सिंह यादव, अशोक कुमार दुबे, प्रदीप सक्सेना, राजीव यादव, बब्बू राजा, कलीम इलाही, सेवाराम सिंह, विनोद चतुर्वेदी, जगदीश सिंह यादव, रामकुमार गुप्ता, जितेंद्र कुमार, अशोक परिहार, भुवनेश कुमार, कृष्ण गोपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed