{"_id":"76044","slug":"Etawah-76044-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारदाना मिलने के बाद भी खरीद शुरू नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारदाना मिलने के बाद भी खरीद शुरू नहीं
Etawah
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। गेहूं की सरकारी खरीद के लिए बेशक जिले को 75 गांठें बारदाना की उपलब्ध हो गई हैं फिर भी सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों के गेहूं की खरीद शुरू नहीं हो सकी है। मंगलवार को भी सरकारी केंद्र या तो बंद रहे अथवा सन्नाटे में नजर आए। किसान इन केंद्रों पर पहुंचा लेकिन बारदाना न होने क ी बात कहकर केंद्र प्रभारी उनको लौटाते रहे।
पिछले कई दिनों से सरकारी केंद्रों पर बारदाना के अभाव में खरीद नहीं हो पा रही है। शासन ने आढ़तियों के जरिए खरीद कराने की घोषणा कर दी। लेकिन वहां दरों को लेकर मतभेद उपजा और खरीद नहीं की गई। ऐसा नहीं है कि आढ़ती गेहूं की खरीद नहीं कर रहे हैं। वह कम दर पर गेहूं की खरीद को जारी रखे हुए है। आज बाजार भाव और गिरकर 1050 से 1100 रुपए प्रति कुंतल पर आ गया।
सोमवार को जिला विपणन अधिकारी ने बताया भी था कि बारदाना की 75 गांठें आ गई हैं। मंगलवार से केंद्रों पर खरीद होने लगेगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। पिछले दिनों की तरह आज भी सभी केंद्र बंद से रहे। महेवा स्थित यूपी एग्रो और एफसीआई के केंद्रों पर किसान गेहूं लेकर पहुंचे भी लेकिन केंद्र प्रभारी बारदाना न होने की बात कहकर लौटाते रहे। मुकुटपुरा और निबाड़ीकला के पीसीएफ के खरीद केंद्र बंद रहे। नई मंडी में भी एक कें द बंद रहे।
विज्ञापन
एजेंसियों को दे दिया है बारदाना
जिला विपणन अधिकारी एसके चतुर्वेदी ने बताया कि बारदाना की आई गांठों को मंगलवार 12 बजे से एजेंसियों को उपलब्ध करा दिया गया है। हो सकता है कि एजेंसियों से संबंधित केंद्रों पर बारदाना समय से न पहुंच पाया हो लेकिन शाम तक बारदाना सभी केंद्रों पर पहुंच जाएगा।