{"_id":"75092","slug":"Etawah-75092-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने सोने की जंजीर 50 हजार नगदी पार की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने सोने की जंजीर 50 हजार नगदी पार की
Etawah
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इटावा। कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरोहितन टोला मोहल्ला में बीती रात चोरों ने घर में घुसकर पचास हजार नकदी, दो तोला वजन की सोने की जंजीर पर हाथ साफ कर दिया। सुबह जागने पर गृहस्वामी को इसका पता चला। कोतवाली पुलिस ने जांच पड़ताल की।
छैराहा क्षेत्र स्थित पुरोहितन टोला निवासी ग्रजेश कुमार शर्मा ने बताया कि रात करीब ढाई बजे बेटा अजीत गाड़ी चलाकर घर वापस लौटा था। इसके बाद उसने घर के दरवाजे बंद कर लिए। सुबह चार बजे जागा तो घर का दरवाजा खुला पाया। एक पंखा व सिलेंडर बाहर रखा होने पर उसका माथा ठनका। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में रखे 50 हजार रुपए व दो तोला वजन की सोने की जंजीर नदारद थी। आर्टीफिशियल ज्वैलरी बनाने वाले ग्रजेश ने बताया कि मां रेलवे की पेंशनर हैं। उनकी तबियत खराब रहने के कारण इमरजेंसी के लिए नकदी घर में रखे रहते हैं। इस वारदात की खास बात यह है कि चोरों ने जिस कमरे से माल पार किया, उसी कमरे में ग्रजेश की मां, बेटा व भतीजा सो रहा था। जबकि ग्रजेश छत पर सो रहा था। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।