फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   इटावा में पेड़ से झूलता मिला छेड़छाड़ के आरोपी का शव

इटावा में पेड़ से झूलता मिला छेड़छाड़ के आरोपी का शव

Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। थाने में दोपहर को जिस युवक के खिलाफ गांव की ही लड़की ने अपने साथ छेड़खानी और दुष्कर्म के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, अपराह्न गांव के बाहर उसी की लाश पीपल के पेड़ से झूलती मिली। मृतक के परिजनों ने युवती पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के विरोध के बीच देर रात पुलिस ने पेड़ से शव उतरवाया। जो लोग शव उतारने पेड़ पर चढ़े थे, उन्होंने युवक के शरीर पर चोट के निशान भी देखे हैं।
विज्ञापन

बकेवर थाना क्षेत्र के घुघसीना निवासी बटेश्वरदयाल दीक्षित के पुत्र छैय्या (25) और उसके परिजनों पर बुधवार को गांव की ही एक लड़की ने बकेवर थाने में दुष्कर्म के प्रयास का मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट के चंद घंटे बाद ही युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर पीपल के पेड़ से लटकता मिला। सूचना पर बकेवर थानाध्यक्ष उत्तमचंद्र पटेल फोर्स के साथ गांव पहुंचे। शव पेड़ से उतरवाने के लिए कुंदनपुर डेरा गांव से कंजरों को बुलवाया। पेड़ पर चढ़े कंजरों ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

इस दौरान मृतक के पिता बटेश्वर दयाल दीक्षित और मां लक्ष्मी देवी ने लड़की पक्ष पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। उनकी मांग थी कि पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने शव उतारने दिया जाएगा। मंगलवार शाम को नल पर पानी भर रहे थे। तभी पड़ोसी श्यामसुंदर पाल की छत से लैट्रीन का पानी उसके घर की बाल्टी में गिरा। ऐतराज जताया तो घर में घुसकर मारपीट की गई। बुधवार सुबह पुलिस के पास जाने से भी रोका गया। एसएसपी से मारपीट की शिकायत की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि जब इटावा गए थे, तभी पुत्र की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। देर शाम पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed