फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   छोटेलाल की दस महीने पूर्व हुई थी शादी

छोटेलाल की दस महीने पूर्व हुई थी शादी

Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
Etawah
Etawah Updated Wed, 17 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
इटावा। गांव नगला निगोली निवासी छोटेलाल उर्फ सतेंद्र (20) की शादी 10 माह पहले सीमा के साथ हुई थी। मंगलवार की रात करीब 12:30 बजे सीमा को प्रसव पीड़ा हुई तो छोटेलाल उसे कार से लेकर निकल पड़ा। इधर, पूरा परिवार नए मेहमान के आने के इंतजार में था। सभी खुश थे। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने चेकअप के बाद गर्भवती को सैफई पीजीआई ले जाने की सलाह दी। छोटेलाल पिता और दो रिश्तेदारों के साथ कार से रवाना हुआ कि डीएम चौराहे पर हादसा हो गया। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाने के बाद उनके बताए नंबरों पर पुलिस ने फोन किया और हादसे की सूचना छोटेलाल के घर दी। इसके बाद घर पर कोहराम मच गया। परिजन जिला अस्पताल के लिए निकल पड़े। छोटेलाल के मरने की सूचना और घायलाें की हालत देख परिवार के लोग चीख पड़े। सीमा को शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत को देखते हुए उसे छोटेलाल के मरने की खबर नहीं दी गई। सीमा बार-बार अपने पति का हाल जानने को बेताब रही। परिजन सभी के सकुशल होने की झूठी सूचना देकर उसे दिलासा दिलाते रहे।
विज्ञापन

---
जिला अस्पताल में होती व्यवस्था तो न जाती जान
छोटेलाल अपने परिवार के साथ सबसे पहले गर्भवती पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा था। यहां डाक्टरों ने चेकअप किया तो केस क्रिटिकल बताकर सैफई ले जाने की सलाह दी गी। अगर जिला अस्पताल में अच्छी व्यवस्था होती और उसे सैफई रिम्स रेफर करने की जरूरत न पड़ती तो यह हादसा न होता। परिजनों का भी कहना था कि जिला अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं भी इस हादसे के लिए जिम्मेदार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed