{"_id":"33-195196","slug":"Etawah-195196-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोल पर चढ़े युवक को करंट लगा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोल पर चढ़े युवक को करंट लगा, मौत
Etawah
Updated Fri, 29 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। थाना क्षेत्र के गांव चलनियां में बिजली ठीक करने पोल पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत हो गई। युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की, लेकिन उनकी सुनने कोई नहीं आया।
गांव चलनियां निवासी कायम सिंह यादव का सबसे छोटा बेटा सचिन यादव बीएससी का छात्र था। बुधवार की शाम उसे गांव के कुछ लोगों ने शेखूपुरा के पास बिजली के पोल पर फाल्ट ठीक करने के लिए चढ़ा दिया। सचिन फाल्ट ठीक कर ही रहा था कि करंट के झटके से वह नीचे आ गिरा। युवक के गिरते ही वहां खड़े लोग भाग गए। सूचना पर सचिन के घरवाले मौके पर पहुंचे। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे कि रास्ते में ही सचिन ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत पर गुस्साए ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। पूर्व ग्राम प्रधान तुरैया विश्राम सिंह यादव ने बताया कि उक्त पोल पर पहले भी तीन हादसे हो चुके हैं। बिजली विभाग से जर्जर तारों को ठीक करने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन अफसरों ने ध्यान नहीं दिया। घरवालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया।