{"_id":"33-172916","slug":"Etawah-172916-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान के आभूषण चुराने वाले दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान के आभूषण चुराने वाले दबोचे
Etawah
Updated Thu, 06 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। राजस्थान के मंदिर से चुराकर लाए गए सामान सहित दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चोरों के पास से चांदी के मुकुट-छत्र और नशीला पाउडर बरामद किया गया है। बरामद सामान की कीमत दो लाख से अधिक आंकी गई है।
थानाध्यक्ष एनएल यादव सोमवार को अपराधियों की तलाश में गश्त पर थे। मुखबिर की सूचना पर उन्होंने रानी साहिबा के हाते के पास से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उनके थैलों से चांदी के मुकुट, छत्र और नशीला पाउडर बरामद हुआ। पूछताछ में अपना नाम श्यामदास उर्फ बनवारी यादव पुत्र मुरली निवासी आशा का नगला थाना लाइनपार जिला फिरोजाबाद और सुदेश यादव उर्फ पप्पू पुत्र नेम सिंह यादव निवासी नगला मठ थाना अछल्दा बताया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि यह सामान उन्होंने राजस्थान के धौलपुर जिले के बाड़ी गांव स्थित एक मंदिर से चुराए थे। यह सामान बेचने के लिए वह लखना आए थे तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गए। एसओ एनएल यादव ने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास से 1572 ग्राम चांदी का मुकुट और छत्र बरामद हुए हैं। एक छत्र व मुकुट उन्होंने फिरोजाबाद में बेचा है। उन्होंने बताया कि चोरों ने बाड़ी मंदिर के महंत और अन्य साधुओं को नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया था और श्रंगार सामग्री चुराकर फरार हो गए थे।
-------
थाली में ही किया छेद
बकेवर (इटावा)। बाड़ी मंदिर में शरणार्थी बनकर पहुंचे श्यामदास और सुदेश ने थाली में ही छेद कर दिया। जिस मंदिर के महंत और पुजारी उन्हें शरण देकर खाना खिला रहे थे उन्हीं को नशीला पदार्थ खिलाकर भगवान की श्रंगार सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। मामला दर्ज होने के बाद धौलपुर के एसएसपी ने एक टीम को इनकी तलाश में लगाया था। उन्होेंने जो पता बताया था वह भी फर्जी निकला। सोमवार को बकेवर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर माल भी बरामद कर लिया।