{"_id":"33-167453","slug":"Etawah-167453-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अधिकारियों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अधिकारियों को नोटिस
Etawah
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। तहसील दिवस जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम सरकारी अधिकारियों के लिए मायने नहीं रखते। डीएम की अध्यक्षता वाले तहसील दिवस में भी जिला स्तर के पंाच अधिकारी गायब रहे। नगर पालिका ईओ को तो डीएम ने फटकार लगाई। इसके बाद ही वह तहसील पहुंचे। सदर तहसील में मंगलवार को कुल 68 फरियादी पहुंचे। इनमें से सिर्फ एक का मामला मौके पर ही निपटाया जा सका। बाकी सभी मामले निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को सौंप दिए गए।
डीएम पी. गुरुप्रसाद की अध्यक्षता में मंगलवार को सदर तहसील में तहसील दिवस आयोजित किया गया। कुछ नागरिक सफाई व्यवस्था की शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंचे। इस पर डीएम ने नगर पालिका ईओ जनार्दन राय को बुलवाया। नदारद होने पर डीएम ने ईओ को बुलवाने के आदेश दिए। थोड़ी देर बाद पहुंचे ईओ को डीएम ने जमकर फटकारा और फरियादियों की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। ईओ के अलावा सीएंडडीएस परियोजना प्रबंधक रघुवीर सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला वन अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी और अधिशासी अभियंता निचली गंग नहर भी तहसील दिवस में नहीं पहुंचे। डीएम ने इन सभी अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उधर, सर्दी होने के कारण फरियादियों के तहसील दिवस में आने की रफ्तार धीमी रही। शहर के रामनगर शिव मोहल्ले में गली से ऊंची नाली बनने के कारण जलभराव की शिकायत लेकर पहुंचे लोगों ने बताया पिछले तहसील दिवस में भी शिकायत की गई थी, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारी को मौके पर जाकर समस्या सुलझाने के निर्देश दिए। पूठन सकरौली पहाड़पुर से आई मनुआ देवी ने जानवरों में बीमारी फैलने की समस्या बताई। इस पर डीएम ने पशुपालन विभाग के डाक्टरों की टीम को गांव रवाना किया। उन्होंने सीवीओ को गांव और क्षेत्र में पशुओं का इलाज सुनिश्चित करने को कहा। बढ़पुरा के हरसौली कुनैरा गांव से आए रामगोपाल ने खराब ट्रांसफार्मर बदलवाने के नाम पर कुछ अराजकतत्वों द्वारा पांच सौ रुपये लिए जाने की शिकायत की। डीएम ने एक्सईएन ग्रामीण विद्युत को जांच कर दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। गोरा दयालपुर में अधूरी स्कूल बाउंड्री बनने की शिकायत पर बीएसए को तीन दिन में दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा अधूरे विद्युतीकरण, विरासत दर्ज कराने, अनुदान राशि का भुगतान, कोटेदार द्वारा खाद्यान्न न दिए जाने की शिकायतें की गईं। तहसील दिवस में कुल 68 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। तहसील दिवस में डीएम के अलावा एएसपी ऋषिपाल सिंह, सीएमओ डॉ. मंजू शर्मा, डीडीओ अनिल सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कोतवाल सहित कई एसओ मौजूद रहे।