{"_id":"33-167437","slug":"Etawah-167437-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ के घर से 17 लाख की नकदी-जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ के घर से 17 लाख की नकदी-जेवर पार
Etawah
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना (इटावा)। पुलिस चोरों के आगे बेबस है। बीते दिन चार चोरियों का मामला पुलिस के लिए अभी पहेली बना ही था कि सोमवार रात चोरों ने सर्राफ के घर को निशाना बनाया। चोर उनके सूने घर से नकदी-जेवरात समेत करीब सत्रह लाख का माल ले उड़े। पीड़ित रात में सौ नंबर डायल करता रहा लेकिन फोन नहीं उठा। करीब तीन घंटा बाद चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और तहरीर देने की बात कह कर चले गए। मालूम हो कि एक रात पहले ही चोरों ने चार जगहों के ताले चटकाए थे। इसके बावजूद पुलिस ने गश्त व्यवस्था मजबूत नहीं की, जिसकी वजह से चोरों के हौसले बुलंद हैं।
मोहल्ला महावीर नगर निवासी सर्राफ रामदास वर्मा का बेटा सोनू बीमार है। उसका इलाज कानपुर में एक निजी अस्पताल में चल रहा था। सोमवार को सोनू को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जाना था। रामदास वर्मा कार से पत्नी को साथ लेकर कानपुर गए थे। बेटे को लेकर रात करीब ढाई बजे वह वापस घर पहुंचे तो बाहरी दरवाजे पर लगे चैनल का ताला टूटा पड़ा था। यह देख उनके होश उड़ गए। वह जल्दी से घर के अंदर दाखिल हुए। अंदर हर कमरे का ताला टूटा मिला। कमरे में रखी तिजोरी भी टूटी हुई थी, जिसमें अब कुछ भी नहीं बचा था। उन्होंने तुरंत चोरी की सूचना देने के लिए 100 नंबर पर डायल किया। कई बार पूरी-पूरी घंटी गई, लेकिन फोन नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियोें को सूचना दी। इस बीच किसी ने स्थानीय थाने को सूचना दे दी। सुबह करीब 6:00 बजे कस्बा चौकी इंजार्ज एसएन त्रिपाठी मौके पर पहुंचे। रामदास ने बताया कि चोर तिजोरी तोड़कर उसमें रखे तीन सौ ग्राम सोने के जेवर, साढ़े तीन किलोग्राम चांदी और पांच लाख रुपये नकद बटोर ले गए। चोरों ने घर के सभी कमरों को खंगाला था। ऊपरी मंजिल के कमरे में रखी सेफ का ताला तोड़कर चोर वहां से करीब चार सौ ग्राम चांदी की तीन गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां और 45 चांदी के सिक्के बीन ले गए। रामदास के मुताबिक चोर करीब बारह लाख के सोने चांदी के जेवर और पांच लाख रुपये नकद ले गए। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।
--------
पुलिस से तगड़ा है चोरों का नेटवर्क
भरथना (इटावा)। दो लीटर अवैध शराब की बिक्री की सूचना देने वाले पुलिस के मुखबिर चोराें की जानकारी नहीं दे पाते हैं। इसके विपरीत चोरों का नेटवर्क काफी मजबूत है कस्बे के किस घर के लोग कब ताला डालकर घर के बाहर गए हैं, चोरों को इसकी जानकारी हो जाती है। दोपहर करीब दो बजे घर पर ताला लगाकर निकले रामदास के जाते ही चोरों ने रात को ताले चटका दिए। यही नहीं चोरों ने पिछले एक माह में कस्बे में सूने पड़े करीब पचास मकानों का ताला तोड़कर लाखों की संपत्ति पार कर दी। पुलिस इनमें से एक चोरी का भी खुलासा नहीें कर सकी है।
विज्ञापन
-------------
चोरों को कैसे हुई इतनी जानकारी
भरथना (इटावा)। रामदास ने पंद्रह दिन पहले ही एटा में अपनी संपत्ति 19 लाख रुपये में बेची थी। उसने देनदारी का पांच लाख घर में रखकर बाकी रुपये बैंक में डलवा दिए थे। रामदास की तिजोरी में यह रुपये रखे हैं और उसके सोमवार को कानपुर जाने और आने के समय की जानकारी चोरों को कैसे हुई। यह चर्चा लोगों के बीच होती रही। लोगों का मानना है कि यह जानकारी परिवार के किसी करीबी को ही हो सकती है। चोर जिस तरह तिजोरी और सेफ में रखे जेवर और नकदी तक पहुंचे, उससे भी लगता है कि करीबी ने चोरों को संपत्ति की जानकारी दी होगी।
-----------------
करीब दो घंटे किया धमाल
भरथना (इटावा)। चोरों ने रामदास के घर में मुख्य दरवाजे से लेकर अंदर कमरों तक कुल बारह ताले तोड़े। ढाई कुंटल की तिजोरी को खोलने में चोराें को काफी मशक्कत करनी पड़ी होगी। चोरों को ताले तोड़ने से लेकर तिजोरी खोलने और सारे कमरे खंगालने तक कम से कम दो घंटे का समय लगा होगा। रात ढाई बजे जब रामदास वापस लौटे तो चोर हाथ साफ कर जा चुके थे।
----------------
चार माह से बंद है रात्रि गश्त
भरथना (इटावा)। सर्दियां शुरू होते ही एसएसपी ने चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए रात्रि गश्त बढ़ाने के निर्देश जारी किए थे। इसके विपरीत कस्बे में पिछले चार माह से रात्रि गश्त बंद पड़ी है। मोहल्ले वालों के मुताबिक सर्दी शुरू होने से पहले रात में पुलिसकर्मियों की सीटियां सुनाई देती थी। सर्दी शुरू होते ही न तो सीटी सुनाई पड़ती है और न ही रात मेें कहीं कोई पुलिसकर्मी दिखाई देता है।
----------------
जनप्रतिनिधियों ने भी की सुरक्षा की मांग
भरथना (इटावा)। चोरी की खबर नगर में फैलते ही लोग रामदास के घर पर इकट्ठा होने लगे। चेयरमैन प्रतिनिधि अजय यादव गुल्लू भी मौके पर पहुंचे। पीड़ित ने उन्हें नुकसान के बारे में बताया। इस पर उन्होंने पुलिस के आलाधिकारियों को फोन कर नगर में रात्रि गश्त, व्यापारियों की सुरक्षा और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने को कहा।