फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   स्कूल बंद मिलने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित

स्कूल बंद मिलने पर दो प्रधानाध्यापक निलंबित

Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
Etawah
Etawah Updated Thu, 14 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
इटावा। बीएसए केके ओझा ने बुधवार को ताखा व बढ़पुरा ब्लाक के कई विद्यालय का अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण में शिक्षण कार्य में खामियां मिलीं। दो विद्यालय बंद मिलने पर उनके प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। वहीं एक विद्यालय में शिक्षा गुणवत्ता, सफाई व्यवस्था न पाए जाने पर वहां के पूरे स्टाफ का वेतन रोक दिया है। मालूम हो कि बीते दिनों ‘अमर उजाला’ ने परिषदीय विद्यालयों में पढ़ाई का माहौल न होने व अन्य अव्यवस्थाओं के बारे में प्रमुखता से छापा था। अखबार में छपी खबर को संज्ञान में लेते हुए बीएसए केके ओझा ने यह अभियान चलाया।
विज्ञापन

बीएसए केके ओझा सुबह 10:30 बजे ताखा ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय नगला दुली पहुंचे तो विद्यालय बंद मिला। इस पर उन्होंने सभी सहायक टीचरों और शिक्षामित्रों का एक दिन का वेतन अथवा मानदेय काटा। विद्यालय परिसर के गंदा होने और समय से विद्यालय न खुलने पर प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय नगला दुली में 10:35 बजे पहुंचे तो वहां ताला झूलता मिला। बीएसए ने वहां के भी सभी सहायक टीचरों का एक दिन का वेतन काटा, जबकि प्रधानाध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय नगला बले 10:10 बजे निरीक्षण के दौरान बंद मिला। इसके बाद बीएसए 10:50 बजे दोबारा विद्यालय पहुंचे तो प्रधानाध्यापक श्रीकृष्ण व शिक्षामित्र मौके पर मिले। दूसरी शिक्षामित्र मनोरमा 26 दिसंबर से प्रा. विद्यालय नगला दुली में संबद्ध बताई गई परंतु प्रधानाध्यापक इस संबंध में कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सके। इस पर खंड शिक्षाधिकारी को जांच कर आख्या देने को कहा। वहीं प्रधानाध्यापक के अपने आने के हस्ताक्षर में 9:30 बजे का समय अंकित किए जाने, परिसर गंदा मिलने व शिक्षा गुणवत्ता खराब होने के संबंध में उनसे तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए दोपहर 12:20 बजे बढ़पुरा ब्लाक के जनता जूनियर हाईस्कूल महनेपुर का निरीक्षण करने पहुंचे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक को प्रबंधक की ओर से 25 जुलाई से निलंबित किया जा चुका है। विद्यालय के अभिलेखों का रख रखाव सही ढंग से न करने एवं विद्यालय की शिक्षा गुणवत्ता एवं विद्यालय परिसर गंदा होने, मिडडे मील में फर्जी छात्र संख्या अंकित करने के मामले में विद्यालय के सभी टीचरों और कर्मचारियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। प्राथमिक विद्यालय महनेपुर में निरीक्षण में परिसर गंदा पाए जाने पर सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed