{"_id":"33-123629","slug":"Etawah-123629-33","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्ती गांठने के बाद नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्ती गांठने के बाद नशीला बिस्कुट खिलाकर लूटा
Etawah
Updated Wed, 13 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। रोडवेज बस से आगरा से कानपुर जा रहे व्यापारी से रास्ते में जहर खुरानों ने पहले दोस्ती गांठी, इसके बाद नशीला बिस्कुट खिलाकर नकदी व जेवर समेत करीब एक लाख का माल लूट लिया। लूट के शिकार व्यापारी को बेहोशी की हालत में बस के परिचालक ने यहां जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर व्यापारी ने एक लाख रुपए का माल लूटे जाने की बात बताई।
रमाबाई नगर के अकबरपुर निवासी आशीष कुमार (32) पुत्र गोपाल चंद्र एडवोकेट किसी काम से आगरा गया था। सोमवार की रात तकरीबन 11 बजे वह शिकोहाबाद डिपो की रोडवेज बस से आगरा से अकबरपुर जाने के लिए सवार हुआ। इटावा पहुंचने से पहले ही वह जहर खुरानी का शिकार हो गया। बस के परिचालक यतेंद्र सिंह ने बेहोशी की हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। होश में आने पर युवक ने अपना नाम आशीष बताते हुए खुद को व्यापारी बताया।
आशीष कुमार के मुताबिक आगरा से ही उसकी बगल वाली सीट पर एक युवक भी बैठा था। रास्ते में उस युवक ने बातचीत का सिलसिला शुरू किया और दोस्ताना संबंध बना लिया। उस युवक ने बताया कि उसका नोएडा में कपड़े के एक्सपोर्ट का काम है। शिकोहाबाद से बस चलने के बाद बगल में बैठे उस युवक ने उसे बिस्कुट खिलाया। बिस्कुट खाने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया, जब होश आया तो खुद को जिला अस्पताल में पाया। आशीष ने बताया कि जहर खुरान उसके पास से सोने की दो अंगूठी, एक सोने की जंजीर, चांदी की एक अंगूठी, मोबाइल व साढ़े तीन हजार रुपए नकद सहित करीब एक लाख रुपए का सामान लूट ले गए।