फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   70 sankrimit

रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के 6 कर्मियों समेत 70 संक्रमित

Tue, 25 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
70 sankrimit
इटावा। रेलवे फ्रेट कॉरिडोर के छह कर्मियों के साथ मंगलवार को 70 कोरोना संक्रमित मिल हैं। संक्रमितों में डॉक्टर, पांच पुलिस कर्मी, बैंक मैनेजर और दो बंदी भी शामिल हैं। अब तक 1685 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके है। एक दिन में कोरोना संक्रमित मिलने की यह 127 के बाद दूसरी सबसे बड़ी संख्या है।
विज्ञापन

संक्रमित मिले मरीजों में रेलवे फ्रेट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के छह कर्मी शामिल है, जो फ्रेंड्स कालोनी में किराये के मकान में रहते हैं। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के डॉक्टर के अलावा दो कर्मी तथा सैफई क्षेत्र के तीन अन्य संक्रमित शामिल हैं। विजय नगर में 70 साल के सेवानिवृत्त शिक्षक के परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले। अशोक नगर निवासी 57 साल के व्यक्ति औरैया जनपद में एसआई के पद पर तैनात है। सीएचसी राजपुर के अधीक्षक डॉ. अवधेश चंद्र के अनुसार 4 संक्रमित थाना बिठौली के सिपाही हैं जिन्हें नारायण कालेज कोविड अस्पताल भेज दिया है। उदी सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया ग्राम हरसौली में पांच संक्रमित एक ही परिवार तथा उदी में मिले 4 संक्रमित एक ही परिवार के हैं। सभी को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। बसरेहर सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया 80 साल के वृद्ध तथा 45 साल की महिला पहले से सैफई में भर्ती हैं कोरोना जांच में पॉजिटिव मिले हैं। महिला कैंसर की मरीज है और गुर्दे में पथरी है। 10 साल का किशोर व नगला धर्म सिंह में पहले संक्रमित मिली महिला का पुत्र है। इसी क्षेत्र में 21 साल का युवक भी संक्रमित मिला है।
विज्ञापन

दो वन विभाग के कर्मी भी संक्रमित मिले। इनमें एक लुहन्ना चौराहा पर तथा दूसरा वन विभाग की कालोनी में रहता है। संक्रमितों में शामिल फ्रेंड्स कालोनी में रहने वाले 58 साल के व्यक्ति भरथना स्थित सेंट्रल बैंक के मैनेजर हैं। जबकि एचएन नगर आईटीआई चौराहा के पास रहने वाला 29 साल का युवक संक्रमित मिला है। पक्का बाग स्थित एचडीएफसी में 40 साल का बैंक कर्मी संक्रमित है। पक्का बाग में ही एक ही परिवार के 5 लोग संक्रमित मिले हैं। परिवार का एक सदस्य पहले ही संक्रमित है। इसी क्षेत्र के 70 साल के वृद्ध व 52 साल का व्यक्ति तथा 52 साल की महिला संक्रमित मिली है। इंद्रानगर-रामनगर में 61 साल का वृद्ध एवं 40 साल की महिला व रामनगर में 24 साल का युवक संक्रमित मिला है। भरथना चौराहा स्थित गली नंबर 4 में 18 साल का युवक संक्रमित मिला है। भरथना रोड के पास 23 साल का युवक, 23 साल का युवक व 48 साल का व्यक्ति, घटिया टोला में 60 साल की वृद्धा, अशोक नगर का 46 साल का व्यक्ति, बराही टोला की 26 साल की महिला, पुरवा मंडी में 65 साल का वृद्ध तथा नौरंगाबाद में 65 साल की वृद्धा बेरुन कटरा साहब खां में 32 साल की महिला, बंगाली कालोनी में 25 साल का युवक, निजी अस्पताल का एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। इनके अलावा कुशालपुरा जसवंतनगर की 32 साल की महिला, ग्राम चांदनपुर की 40 साल की महिला तथा भरथना का 54 साल का व्यक्ति संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
अब तक 125 बंदी मिले चुके हैं संक्रमित
जिला कारागार में मंगलवार को 22 और 28 साल के दो और बंदी कोरोना संक्रमित मिले। 20 अगस्त से लेकर अब तक 125 बंदी कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमे एक महिला बंदी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed