{"_id":"5f5672718ebc3e39d87bf0db","slug":"70-positives-including-two-senior-safari-officials-etawha-news-knp5813097129","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफारी के डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफारी के डायरेक्टर और डिप्टी डायरेक्टर कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों का लगातार बढ़ता दायरा चिंता का विषय बनता जा रहा है। सोमवार को 70 नए पॉजिटिव केस सामने आने के साथ जिले में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 2553 हो गई।
संक्रमण ने इटावा सफारी में भी दस्तक दे दी है। यहां के दो बडे़ अधिकारी समेत तीन लोग चपेट में हैं। उधर, स्पर्श अंध विद्यालय के चार बच्चों समेत पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है।
लॉयन सफारी नाम से चर्चित इटावा सफारी के बडे़ अधिकारी कोरोना की चपेट में आए हैं। वे इन दिनों लखनऊ स्थित अपने घर पर होम क्वारंटीन में हैं। उन्होंने बताया कि वे चार दिन पहले लखनऊ आए थे। तभी कुछ तबीयत सी बिगड़ी, कोरोना जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन
इसके बाद से होम क्वारंटीन हैं, अब हालत बेहतर हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को सफारी के ही एक अन्य अधिकारी और व एक अन्य सेवानिवृत्त अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सफारी के सभी स्टाफ कर्मियों की जांच करवाई जा रही है। परिसर के अंदर किसी भी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को रहने नहीं दिया जाएगा। डायरेक्टर ने बताया कि यह संक्रमण सफारी के बाहर से ही किन्हीं कारणों से हुआ है। क्योंकि आने पर्यटकों से अधिकारियों का कोई संपर्क नहीं रहता है।
जिले में सोमवार को जो 70 और कोरोना संक्रमित व्यक्ति पाए गए हैं। उनमें सबसे अधिक नौ महिलाएं समेत 15 लोग भरथना क्षेत्र के हैं।
इसके अलावा इटावा शहर के पत्ताबाग के आठ, पक्का तालाब के पास स्थित स्पर्श अंध विद्यालय के पांच, शिवा कालोनी के तीन, 28वीं वाहिनी पीएसी, कल्पना नगर, कटरा साहब खां, अजीतनगर, यदुवंशनगर और बसरेहर क्षेत्र व हरनाथपुर के दो दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
स्पर्श अंध विद्यालय के शिक्षक के 19 व 16 साल के दो बेटों समेत विद्यालय में पढ़ने वाले 20 व 13 साल के दो छात्रों में भी संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा 30 वर्षीय शिक्षक भी पॉजिटिव मिले हैं।
विद्यालय के शिक्षक ने बताया कि 8-10 दिन पहले उन्हें व उनकी पत्नी को बुखार आया था। रविवार को उन्होंने व उनकी पत्नी समेत दोनों बेटों ने जांच कराई। इसमें वे व उनकी पत्नी तो एंटीजन टेस्ट में निगेटिव आई। उनके दोनों बेटे पॉजिटिव पाए गए हैं।
शिक्षक ने बताया कि विद्यालय में 20 बच्चे पढ़ रहे हैं। जांच के बाद 11 बच्चे निगेटिव हैं, जो घर जा चुके हैं। अब चार अन्य बच्चे हैं स्कूल में हैं, हालांकि जिनकी जांच रिपोर्ट भी निगेटिव आई है।
उनका कहना रहा कि संभवत: विद्यालय में आने वाले मददगारों से यह संक्रमण आया होगा। मगर परेशानी इस बात की हो रही कि संक्रमण की वजह से मददगार भी अब विद्यालय आने से फिलहाल परहेज कर रहे हैं।
ऐसे में आर्थिक संकट की स्थिति बन रही है। यह विद्यालय संभ्रांतजनों आदि समाजसेवियों की मदद से ही संचालित हो रहा है।