{"_id":"5a5f93a24f1c1b6f268b4e99","slug":"61516213154-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शावक के आंखें खुलने का है इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शावक के आंखें खुलने का है इंतजार
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लायन सफारी में शेरनी जेसिका का शावक तीन दिन का हो गया है। तीसरे या चौथे दिन शावक अपनी आंखें खोल सकता है। शावक के आंखें खोलने को सभी को इंतजार है। जेसिका के दोनों शावक पहले से ही सफारी की शान बने हैं। अब तीसरे शावक ने सफारी की रौनक को और बढ़ा दिया है। सफारी प्रशासन सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ही पूरे घटनाक्रम पर निगाह रखे है। शेरनी ने बुधवार शावक के साथ बैठकर मौसम की धूप का आनंद लिया। उसे दूध भी ली।
लायन सफारी में शेरनी जेसिका ने 15 जनवरी को एक शावक को जन्म दिया था। अभी तक शावक के बारे में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह नर है या मादा। जैसे ही शावक सामान्य स्थिति में पहुंचेगा उसके बाद ही उसके बारे में जानकारी मिलेगी। आने वाले दस पंद्रह दिनों में जेसिका के बड़े हो चुके दो शावक शिंबा और सुल्तान के साथ इस तीसरे शावक की उछलकूद देखने को मिलेगी।