{"_id":"5c48ae71bdec2273703fff67","slug":"51548267121-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदेश सिल्ट उठाने का पर हो रहा मिट्टी का खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदेश सिल्ट उठाने का पर हो रहा मिट्टी का खनन
विज्ञापन
इटावा। एसडीएम चकरनगर के एक आदेश का दुरुपयोग करके करौंधी गांव के पास अवैध रूप से मिट्टी का खनन हो रहा है। यह आदेश जरूरतमंद पंचायतों में विकास कार्यों को लेकर सिल्ट के उपयोग की दृष्टि से किया गया था। लेकिन अब आदेश की फोटोकॉपी लेकर भोगनीपुर नहर व रजबहों के किनारे मिट्टी का खनन होने लगा है। इससे नहर के फटने का अंदेशा बना हुआ है।
कुछ दिनों पहले भोगनीपुर नहर व रजबहा की सिल्ट सफाई हुई है। सफाई कार्य में निकली मिट्टी को नहर के किनारों के ऊपर जमा करके रखा गया है। इसे बरम कहा जाता है। कुछ ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने एसडीएम चकरनगर व बीडीओ महेवा से इस बात की इजाजत ली थी कि उन्हें पंचायत में चल रहे विकास कार्यों के लिए जरूरत पड़ने पर नहर के किनारों से दो फीट की दूरी तक जमा सिल्ट उठाने की अनुमति प्रदान की जाए। इस पर एसडीएम चकरनगर ने आदेश जारी कर दिया।
लेकिन इस आदेश का अन्य ग्राम प्रधान दुरुपयोग करने में लग गए हैं। वह आदेश की फोटोकॉपी कराकर धड़ल्ले से मिट्टी का खनन करवा रहे हैं। ग्राम पंचायत करौंधी के पास भोगनीपुर नहर व बंबा के बीच में बनी सड़क पर जेसीबी के जरिए मिट्टी का उठान हो रहा है। इसके लिए दर्जनों ट्रैक्टर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
मौके पर मिट्टी का खनन कर रहे जेसीबी चालक से जब इसकी परमीशन के बार में पूछा तो उसने उपजिलाधिकारी चकरनगर के स्तर से जारी उसी आदेश की फोटोकॉपी दिखाई। वहीं इस आदेश में नहर व रजबहा से निकाली गई सिल्ट का ही जिक्र है। इस संबंध में उपजिलाधिकारी चकरनगर इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आदेश तो कुछ समय के लिए ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के लिए नहर व रजबहा माइनरों से बरम से दो फीट सिल्ट छोड़कर उठाने का था। लेकिन मिट्टी के खनन का कोई आदेश नहीं दिया गया। अब अगर इस परमीशन को दिखा कर मिट्टी खनन कर रहा है। तो वह गलत है। पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। वह मिट्टी खनन की जांच कराकर दोषी प्रधान व जेसीबी चालक के विरुद्ध कार्रवाई करेंगे।