फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल

Mon, 19 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
ट्रक ने टेंपो में मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

इटावा।
इकदिल थाना क्षेत्र के हाईवे पर नहर पुल के पास ट्रक ने टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेंपो सवार व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में 11 लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इकदिल के दौलतपुरा गांव निवासी श्याम सुंदर व उनकी पत्नी सरला देवी और सत्यनारायण व टेंपो से इटावा आ रहे थे। नहर पुल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी टेंपो में टक्कर मार दी। टेंपो पलटने से तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंच एंबुलेंस से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां श्याम सुंदर की मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव कोे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली क्षेत्र के गुरुतेगबहादुर ओवरब्रिज के पास दो कारों व बाइक की भिड़ंत में बसरेहर के कुनैया निवासी सुशील कुमार, कार सवार शिव प्रकाश व उनकी बेटी आविदा घायल हो गई। नौरंगाबाद चौराहे के पास रोलर की टक्कर से आटो पलट गया। इससे आटो सवार बढ़पुरा के जरहौली निवासी गौरव व नरेंद्र घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


चकरनगर में पैदल जा रहे चकर नगर निवासी मुकेश कुमार व अमन किसी वाहन की टक्कर से घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी के पास कार की टक्कर से बाइक सवार भूलपुरा निवासी रामू व सुनील कुमार घायल हो गए। इसके अलावा इकदिल थाना क्षेत्र के अड्डा निहाल गांव के पास बाइक बिजली के पोल से टकरा गई, जिससे बाइक सवार नई मंडी निवासी राम बाबू व फ्रेंड्स कालोनी के श्याम नगर निवासी देवेंद्रघायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

- अन्य सड़क हादसों में 11 लोग हुए घायल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed