{"_id":"69e12afc935cd3a19705354a","slug":"48-bigha-wheat-crop-burnt-to-ashes-due-to-fire-etawah-news-c-216-1-etw1012-141208-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आग से गेहूं की 48 बीघा फसल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आग से गेहूं की 48 बीघा फसल राख
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बकेवर। थाना क्षेत्र के ग्राम अलियापुरा में गुरुवार सुबह बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग में किसानों की लगभग 48 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर फायर ब्रिगेड और डायल 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।
गांव में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे तारों से गिरी चिंगारी से देखते ही देखते खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। खेतों में लगी आग को देखते ही लोग आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कोई बाल्टी से पानी डाल रहा था तो कोई पेड़-पौधों की डाली से आग को बुझाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच फायर ब्रिगेड और डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंच गई और लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
किसान आशीष व होतीलाल ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा यदि जर्जर तारों को समय रहते ठीक करा दिया जाता तो यह हादसा नहीं होता। मुडेना से अलियापुरा को आने वाली बिजली की लाइन के जर्जर तारों में शॉर्ट सर्किट से यह घटना हुई।
विज्ञापन
आगजनी में नगला मानिक निवासी किसान आशीष की 12 बीघा, अलियापुर निवासी तारासिंह व होतीलाल की 4-4 बीघा, नगला मानिकपुर निवासी बृजकिशोर, नंद प्रकाश की 4-4 बीघा, नगला मानिक निवासी लल्ली और सर्वेंद्र की 5-5 बीघा, मुडेना निवासी राजेश, सर्वेश की 5-5 बीघा गेहूं की पकी फसल जलकर राख हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर तहसीलदार दिलीप कुमार और लेखपाल राहुल गोयल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।