{"_id":"5c87f6debdec2214084cd4f1","slug":"41552414430-etawah-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकें भिड़ीं, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकें भिड़ीं, तीन लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। बकेवर थाना क्षेत्र के तहत महेवा कस्बा के निकट गुरुकुल इंटर कॉलेज के सामने पुरानी सड़क पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी महेवा से सैफई मिनी पीजीआई रेफर किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन बाइकों पर चार लड़के रेस करते हुए आ रहे थे। तभी उनमें से एक बाइक सामने से आ रही एक अन्य बाइक से टकरा गई।
मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े 7 बजे यह हादसा हुआ। बकेवर थाना क्षेत्र के रमपुरा गांव निवासी दीपू व्यास पुत्र राजकुमार एक निमंत्रण में शामिल होने बाइक से महेवा जा रहे थे। जब वे महेवा कस्बा की पुरानी सड़क पर गुरुकुल कालेज के पास से गुजर रहे थे। तभी सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में दीपू की बाइक से टकराने वाली बाइक पर सवार पवन और उसका भाई ऋतिक पुत्र मलखान सिंह निवासी राहतपुरा गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि दीपू धीमी गति से जा रहे थे। तभी सामने से तीन बाइकों पर सवार चार लड़के रेस करते हुए तेजी से आ रहे थे। उनमें से एक बाइक दीपू की बाइक से टकरा गई। शेष दोनों बाइक सवार निकल गए।
विज्ञापन
तीन घायलों के सिर व शरीर के अन्य भागों में चोटें आई हैं। चौकी प्रभारी राकेश पटेल ने आसपास मौजूद लोगों की मदद से तीनों घायलों को सीएचसी महेवा भिजवाया। दोनों बाइकों को अपने कब्जे में ले लिया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें सैफई मिनी पीजीआई रेफर कर दिया है।