फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   21 जोड़ों ने जीवन भर साथ रहने की कसमें खायीं

21 जोड़ों ने जीवन भर साथ रहने की कसमें खायीं

Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
21 जोड़ों ने जीवन भर साथ रहने की कसमें खायीं
इटावा। प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत शुक्रवार को पंचायत कार्यालय में 21 जोड़ों की शादियां कराई गईं। इसमें मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया रहीं। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास के तहत जनता के हित में कार्य कर रही है। इसी मंशा के तहत गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह में शासन से आर्थिक मदद भी दी जा रही।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवारों को 20 हजार रुपये की आर्थिक मदद के अलावा घर गृहस्थी का सामान शासन से उपलब्ध कराया जा रहा है। सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई देश व प्रदेश के प्रत्येक वर्ग हेतु कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक सावित्री कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे, समेत खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा, एडीओ पंचायत अनिल कुमार बाजपेई आदि ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। आचार्य वीरेंद्र सिंह द्वारा विवाह संपन्न कराए गए। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष हरिओम दुबे, प्रधान प्रतिनिधि महेंद्र सिंह भदौरिया, प्रधान अनिल पोरवाल, अरविंद यादव, शिवशंकर, एडीओ समाज कल्याण राजेंद्र सिंह, एडीओ कॉपरेटिव राजकुमार, एडीओ अवधेश यादव, एडीओ इकाई फसल सुरक्षा राजेंद्र सिंह, प्रधान लिपिक हरीबाबू दुबे, सचिव सुषमा यादव, प्रशांत पोरवाल, धर्मेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed