फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   3603 injected corona vaccine

603 लोगों ने लगवाया कोरोना प्रतिरोधक टीका

Thu, 01 Apr 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
3603 injected corona vaccine
फोटो संख्या 11 - जिला अस्पताल में केतकी देवी को कोरोना का टीका लगातीं स्वास्थ्य विभाग की टीम की सदस? - फोटो : ETAWHA
गुरुवार से जिले में 45 साल से ऊपर के लोगों की कोरोना प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए टीकाकरण कार्य किया गया। हालांकि इस दौरान 60 साल से ऊपर के लोग भी टीकाकरण कराने आए।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के आयुष विभाग में एक केंद्र पर टीकाकरण कार्य चल रहा था। यहां पर बुजुर्गों की संख्या ज्यादा रही। गुरुवार को 3603 लोगों ने जिले भर में टीका लगवाया।
विज्ञापन

यहां 45 साल से ऊपर आयु के व्यायाम शिक्षक दंपति एवं शहर के हर्षनगर निवासी गौरव पाठक(49) एवं प्रमिला पाठक (48) ने टीका लगवाया।
बताया कोरोना प्रतिरोधक टीका लगवाने के लिए अपनी बारी आने का इंतजार कर रहे थे। 45 साल के लोगों का नंबर आने पर खुशी हुई। लिहाजा पहले ही दिन टीका लगवाने आए। टीका लगने के बाद उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षनगर निवासी शिव कुमार मिश्रा और शांती मिश्रा तथा अड्डा जालिम निवासी केतकी देवी ने जिला अस्पताल में जाकर टीका लगवाया।
बताया टीका लगवाने के बाद किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हुई। श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति के महामंत्री ब्रजेश मिश्रा ने जिला अस्पताल में दूसरे डोज का टीका लगवाया। बताया उन्हें न पहले न दूसरे टीका के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी हुई।
गुरुवार को लक्ष्य के 8400 की अपेक्षा 3603 लोगों ने टीका लगवाया। इस प्रकार जिले में कोरोना से बचाव के लिए पहली और दूसरी डोज का टीका लगवाने वालों की संख्या 52 हजार 42 हो गई है।

सीएमओ डा.एनएस तोमर ने बताया अब सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को 7 हजार लोगों को तथा मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा शनिवार को 2800-2800 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। अभी जिले में कोविशील्ड की वैक्सीन लगाई जा रही है। आगे से कोविशील्ड के अलावा कोवैक्सीन का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed