{"_id":"5f2d7d648ebc3e3cc5437a69","slug":"31-corona-infected-including-car-agency-owner-etawha-news-knp5755728116","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार एजेंसी मालिक समेत 31 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार एजेंसी मालिक समेत 31 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कार एजेंसी के मालिक समेत 31 लोगों में शुक्रवार को कोरोना की पुष्टि हुई है। इसमें लालपुरा-अकलगंज में एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं।
जिले में सात दिन के अंदर 252 तथा अब तक 954 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। हालांकि 588 संक्रमित स्वस्थ भी हो चुके हैं, जबकि 28 लोगों की मौत हो चुकी है।
शुक्रवार को संक्रमित मिले लोगों में फ्रेंड्स कालोनी निवासी 59 वर्षीय कार एजेंसी के मालिक शामिल हैं। इनके अलावा लालपुरा-अकलगंज में परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले हैं।
सभासद शरद वाजपेयी ने बताया इस परिवार की एक महिला सप्ताह भर पहले संक्रमित मिली थी। पूर्व में परिवार ने जांच नहीं कराई थी। गुरुवार को मोहल्ले में 12 लोगों की जांच कराने पर परिवार के पांच लोग संक्रमित मिले, जबकि सात निगेटिव मिले।
इसी प्रकार फ्रेंड्स कालोनी में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले हैं। इकदिल में सात लोग संक्रमित मिले है। इनमें नई बस्ती मोहल्ले में चार लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
शहर के वैरुन टोला में 35 व 55 वर्षीय महिलाएं, सीएचसी सरसईनावर में 32 और 35 वर्षीय महिलाएं, जसवंतनगर में 25 वर्षीय महिला व 38 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
अन्य संक्रमितों में शिव कालोनी की 26 वर्षीय महिला लखनऊ में संक्रमित मिली। वह पति का इलाज कराने पीजीआई में थी। जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
सीएचसी बसरेहर में 25 साल की महिला, शिवपुरी शाला में 16 साल की किशोरी, नारायन नगर फ्रेंड्स कालोनी के 53 साल के व्यक्ति, पुरानी चौगुर्जी के 46 साल के व्यक्ति, एमएस पुरम फ्रेंड्स कालोनी की 39 साल की महिला, कामेत-उदी की 20 साल की युवती तथा कल्याण नगर-भरथना के 70 साल के वृद्ध संक्रमित मिले हैं।
चकरनगर संवाद न्यूज के अनुसार ग्राम बछेड़ी में 29 साल का युवक संक्रमित मिला है। संक्रमित भोपाल में रेलवे कैंटीन मे कार्य करता है और एक अगस्त को घर लौटा था।
खांसी एवं बुखार की शिकायत पर सीएससी राजपुर ले जाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ.अवधेश यादव ने लक्षणों के आधार पर सैंपल जांच के लिए भेजा। रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
मरीज को नारायण कालेज कोविड अस्पताल भेजा गया है। परिजनों को होम क्वारंटीन कर दिया गया तहसील प्रशासन ने गांव में साफ सफाई व सैनिटाइजर कराया। उपजिलाधिकारी सत्यप्रकश मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार एवं संबंधित लेखपाल उपस्थित रहे।
मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार कोई नया पॉजिटिव न आने के कारण और पूर्व में पॉजिटिव व्यक्तियों के निगेटिव आने के कारण तहसील सदर के अंतर्गत नौ हॉटस्पॉट समाप्त कर दिए गए हैं।
एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया की खत्म किए गए हॉटस्पॉट में पुरबिया टोला, प्रेमनगर, एसडी फील्ड, एकता कॉलोनी, इंदिरा नगर, मड़ैया ख्यालीराम , अंदावा हाउस, झबरापुरा, सीएमओ ऑफिस शामिल हैं।