{"_id":"5908d0244f1c1ba8744411e2","slug":"30-beegha-wheat-crop-caught-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 बीघा गेहूं की फसल राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 बीघा गेहूं की फसल राख
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Tue, 02 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
जलती गेहूं की फसल
- फोटो : अमर उजाला
चौबिया थाना क्षेत्र के गांव गुबरिया में मंगलवार दोपहर खेत में आग लगने से 30 बीघा गेहूं की फसल राख हो गई। किसानों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
विज्ञापन
दोपहर में महेश के छह बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने मेवाराम के सात बीघा, नरेश के पांच बीघा, राजबहादुर के दस बीघा और मिथलेश के पांच बीघा गेहूं की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग के कारणों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन