{"_id":"589211444f1c1b0b13e81dd3","slug":"3-injured-in-truck-dumper-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और डंपर की भिड़ंत में तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक और डंपर की भिड़ंत में तीन लोग घायल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:18 PM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त डंपर ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत इटावा भिंड रोड पर यमुना पुल के पास बुधवार सुबह ट्रक और डंपर की आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने ट्रक व डंपर में फंसे लोगों को बाहर निकलवाकर अस्पताल में भर्ती कराया।
भिंड के मोहल्ला इमामबाड़ा निवासी डंपर चालक शकील पुत्र कुद्दू अपने साथी साबिर पुत्र कमरूद्दीन निवासी नयापुरा भिंड के साथ डंपर में गिट्टी लादकर भिंड से इटावा आ रहा था। यमुना पुल पर कोहरा होने के कारण उसे सामने से आ रहा ट्रक नहीं दिखा। डंपर ट्रक से जा भिड़ा। हादसे में शकील व उसका साथी साबिर गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक चालक नवेद पुत्र अब्दुल हमीद निवासी बाह अड्डा भी घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। वाहनाें को क्रेन से हटवाकर रास्ता साफ कराया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।