{"_id":"643d93c93a74632715017674","slug":"298-nomination-letter-purchased-on-first-day-etawha-news-c-12-1-185701-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पहले दिन 298 नामांकन पत्र खरीदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पहले दिन 298 नामांकन पत्र खरीदे
Tue, 18 Apr 2023 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
इटावा/जसवंतनगर। निकाय चुनाव के लिए सोमवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन कुल 298 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगर पालिका परिषद इटावा के अध्यक्ष पद के लिए एक और 40 वार्डों के सभासद पद के लिए 104 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं अन्य पांच निकायों के लिए भी बड़ी संख्या में नामांकन पत्र खरीदे गए। नामांकन खरीदने के साथ बड़ी संख्या में पहुंचे दावेदार एक दूसरे के मन की बात टटोलने की कोशिश करते रहे।
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पहले दिन नामांकन प्रकिया शुरू हुई। नगर पालिका परिषद भरथना के अध्यक्ष पद के लिए पांच प्रत्याशियों की ओर से कुल 20 नामांकन पत्र खरीदे गए। वहीं 25 वार्डों के सभासद पद के लिए 55 नामांकन पत्र खरीदे गए। जसवंतनगर में अध्यक्ष पद के लिए दो नामांकन पत्र खरीदे। 25 वार्डों के सभासद पद के लिए 24 नामांकन पत्र खरीदे गए।
नगर पंचायत इकदिल के अध्यक्ष पद के लिए आठ और 14 वार्डों के सभासद पद के लिए 27 नामांकन पत्र खरीदे गए। बकेवर के अध्यक्ष पद के लिए 24 नामांकन पत्र बिके। 12 वार्डों के सभासद पद के लिए 21 नामांकन पत्र क्रय किए गए। लखना के अध्यक्ष पद के लिए पांच नामांकन पत्र खरीदे गए। 11 वार्डों के सभासद पद पर सात नामांकन पत्र खरीदे गए।
विज्ञापन
सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचस्थानीय) राजेश अरोड़ा ने बताया कि बड़ी संख्या में लोगों ने पर्चे खरीदे हैं।
सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
डीएम चौराहे से अंबेडकर चौराहे तक वाहनों का आवागमन बंद रहा। दोनों जगह बैरिकेडिंग पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। वहीं कलक्ट्रेट के मुख्य प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर से चेकिंग कराकर पर्चा खरीदने जाने वालों को प्रवेश दिया गया। जसवंतनगर और भरथना तहसील परिसर के बाहर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।
डीएम-एसएसपी ने देखी व्यवस्था
भरथना। तहसील में 11 बजे से ही संभावित दावेदारों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। दोपहर तक बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर पर्चे खरीदे। डीएम अवनीश राय और एसएसपी संजय कुमार ने भी तहसील परिसर में जाकर व्यवस्था परखी।