{"_id":"58e7d2f74f1c1b081a5b5b45","slug":"298-daughters-involved-in-police-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"298 बेटियां पुलिस बेड़े में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
298 बेटियां पुलिस बेड़े में शामिल
अमर उजाला ब्यूरो। इटावा
Updated Fri, 07 Apr 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में महिला रिक्रूट की पासिंग परेड
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इटावा।
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण ले रही 298 महिला रंगरूट पासिंग आउट परेड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस के बेडे़ में शामिल हो गईं। शुक्रवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में डीआईजी कानपुर राजेश मोदक ने पासिंग आउट परेड की सलामी ली। उन्होंने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाली महिला रंगरूटों को पुरस्कृत भी किया। इस अवसर पर एसएसपी शिवहरी मीना भी मौजूद रहे।
पुलिस लाइन में पिछले छह माह से महिला रंगरूटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा था। प्रशिक्षण के समापन पर उनकी परीक्षा हुई। जिसमें सभी रंगरूट सफल घोषित हुईं। कानपुर के डीआईजी राजेश मोदक ने पुलिस बेडे़ में शामिल हुईं महिला सिपाहियों से कहा कि राग द्वेष से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करें। इस अवसर पर उन्होंने प्रशिक्षण में प्रथम स्थान करने वाली फिरोजाबाद की नेहा यादव को सम्मानित किया। उन्होंने प्रशिक्षकों के अलावा आरटीसी प्रभारी विनोद यादव को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एएसपी राम किशुन यादव, एएसपी क्राइम एसके शर्मा, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। इसके बाद डीआईजी श्री मोदक ने पुलिस लाइन के सभागार में जिले के थानाध्यक्षों की बैठक कर अपराध की समीक्षा की।