फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   2966 exam left high school

2966 ने छोड़ी हाईस्कूल की परीक्षा

Thu, 16 Mar 2017 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो, अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 16 Mar 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
2966 exam left high school
जीजीआईसी केंद्र से परीक्षा देकर बाहर निकलती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

यूपी बोर्ड की परीक्षा गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन पहली पारी में हाईस्कूल में पंजीकृत 26237 परीक्षार्थियों में से 23271 उपस्थित रहे। 11.30 फीसदी यानी 2966 परीक्षार्थी अनुुपस्थिति रहे। शाम की पारी में इंटरमीडिएट के 12171 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षार्थियों की उपस्थिति की सूचना सीधे बोर्ड को भेजने में 14 केंद्र असफल रहे।

विज्ञापन


इसकी सूचना बाद में डीआईओएस कार्यालय से बोर्ड को भेजी गई। पहले दिन कोई भी नकलची नहीं पकड़ा गया। जिले की सीमा से सटे और बीहड़ी क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के पहले दिन हिंदी विषय का पेपर हुआ। पहली पारी में सुबह 7:30 बजे हाईस्कूल और दोपहर दो बजे से इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्रों पर निर्धारित समय से पूर्व ही तमाम परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ पहुंच गए थे। बोर्ड परीक्षा सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए जिले में 101 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले दिन अनिवार्य विषय हिंदी का पेपर हुआ। परीक्षा केंद्रों पर अनावश्यक भीड़ रोकने के लिए इस बार सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा 10 केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। खासतौर पर गौतम बुद्ध इंटर कालेज ज्वालानगर, असित इंटर कालेज गंगापुरा, बलवंत सिंह बौद्ध इंटर कालेज बदकनशाहपुर, अशोक इंटर कालेज अंडावली कुकावली, बीहड़ी क्षेत्र स्थित निरंजन इंटर कालेज व श्री गांधी आदर्श इंटर कालेज लवेदी आदि परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती की गई।

पहले दिन गैर हाजिर परीक्षार्थियों की ऑनलाइन सूचना देने की व्यवस्था शत-प्रतिशत कारगर नहीं रही। बोर्ड ने कंप्यूटर के जरिये सूचना भेजने के निर्देश दिए हैं। जिले में 14 केंद्र बोर्ड को सीधे सूचना देने में विफल रहे। इसके बाद डीआईओएस दफ्तर स्थित कंट्रोल रूम ने मोबाइल से सूचना एकत्रित कर बोर्ड को अवगत कराया।


परीक्षा के दौरान डीआईओएस देवेंद्र प्रकाश के अलावा छह सचल दल एवं 30 सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण पर रहे। डीआईओएस ने बताया कि उन्होंने सुबह-शाम दोनों पारियों में पांच-पांच केंद्र चेक किए। बसरेहर ब्लाक क्षेत्र के कई परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था सामान्य मिली। उन्होंने बताया कि पहले दिन दोनों पारियों में कोई परीक्षार्थी नकल करते नहीं पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि जिले के कुछ हिस्से के परीक्षा केंद्रों से अनुपस्थित परीक्षार्थियों की ऑनलाइन सूचना नहीं भेजी जा सकी। इस व्यवस्था में और सुधार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed