फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   29 infected including SI of electricity vigilance

बिजली विजिलेंस के एसआई समेत 29 संक्रमित

Wed, 12 Aug 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
29 infected including SI of electricity vigilance
जिले में बुधवार को बिजली विभाग के विजिलेंस के एसआई समेत 29 नए कोरोना संक्रमित मिले। अब तक 1099 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इसमें 686 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। 12 दिन के अंदर यह 397 संक्रमित सामने आए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को संक्रमितों में बिजली विजिलेंस के 55 साल के एसआई और उनकी 50 वर्षीय पत्नी, विजिलेंस का 36 साल का सिपाही संक्रमित मिले हैं। बिजली विभाग का एक कंप्यूटर ऑपरेटर व कुनैरा में कार्यरत संविदाकर्मी भी संक्रमित पाया गया है।
विज्ञापन

पुरबिया टोला में 43 साल के अधिवक्ता, कटरा फतेह महमूद खां का 37 साल का युवक, 30 साल का युवक, रामनगर में 31 व 35 साल के युवक, एकता कालोनी की 45 साल की महिला,
विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक नगर की चार साल की बालिका, बाइस ख्वाजा के पास 42 साल का व्यक्ति और उसकी 35 वर्षीय पत्नी, मोहल्ला कहारन पुल में 50 साल की महिला और 13 साल की किशोरी संक्रमित मिली हैं।
विजय नगर में सिंचाई विभाग का सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी संक्रमित मिले। ये सैफई में भर्ती हैं।
शहर के अलावा सैफई क्षेत्र में आठ कोरोना संक्रमित मिले हैं। सैफई सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव यादव ने बताया चार लोग ग्राम उझियानी के हैं।
मंगलवार को 91 लोगों की सैंपलिंग कराई गई थी। संक्रमितों में चार लोग सैफई के हैं। इनमें 22-22 साल के युवक, 39 साल की महिला और आठ साल का बालक शामिल है।
बसरेहर में मां-बेटी समेत चार महिलाएं संक्रमित मिली हैं। सीएचसी अधीक्षक डॉ. विकास सचान ने बताया ग्राम फुलरई की 24 साल की महिला 7 अगस्त को प्रयागराज से आई थी।

आठ अगस्त को बुखार आने पर जांच कराने पर संक्रमित मिली। दूसरी महिला बसरेहर थाना के सिपाही की 24 साल की पत्नी है। बसरेहर की 40 साल की महिला और उसकी 20 साल की बेटी भी पॉजिटिव पाई गई है। अन्य संक्रमितों में सरसईनावर में 26 साल का युवक शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed