{"_id":"6287d6af98b992578225352e","slug":"2306-farmers-who-paid-income-tax-did-not-return-the-amount-etawah-news-knp697913814","type":"story","status":"publish","title_hn":"इनकम टैक्स देने वाले 2306 किसानों ने नहीं लौटाई राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इनकम टैक्स देने वाले 2306 किसानों ने नहीं लौटाई राशि
विज्ञापन
इटावा। आयकर देने के बावजूद प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले जिले के 2306 किसानों को रुपये लौटाने का आखिरी मौका दिया गया है। 31 मई तक सम्मान निधि का रुपये न लौटाने पर राजस्व विभाग से वसूली कराई जाएगी।
आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को मजबूती देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई किसान सम्मान निधि योजना का बड़े किसानों ने भी पंजीकरण कराकर लाभ लिया था। सत्यापन में जिले के 2306 किसान आयकर दाता मिले। शासन ने उनकी किस्त रोकने के साथ ही अब तक ली गई धनराशि लौटाने के निर्देश दिए थे।
इन किसानों ने अब तक 1.90 करोड़ रुपये ले लिए हैं। काफी समय बीत जाने के बावजूद किसी भी किसान की राशि अभी तक वापस नहीं आई है। हालांकि 22 किसानों ने दो लाख 28 हजार रुपये लौटाने की सूचना दी है, लेकिन वह कृषि विभाग को प्राप्त नहीं हुए हैं। जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह ने बताया कि 31 मई तक आखिरी समय दिया गया है। इसके बाद राजस्व विभाग को रिपोर्ट भेजकर वसूली कराई जाएगी।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि पाने वाले 120671 किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराई है। सभी 31 मई तक ई-केवाईसी अवश्य करा लें। अन्यथा उनकी सम्मान निधि की 11वीं किस्त रुक जाएगी। किसान आपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर सुबह छह बजे से रात दस बजे तक अपना ई-केवाईसी आसानी से करा सकते हैं।
चकरनगर। कस्बे में विधिक साक्षरता शिविर लगाया गया। प्राधिकरण के प्राविधिक स्वयंसेवक अश्वनी त्रिपाठी ने कहा कि जिन लोगों के किसान सम्मान निधि के पैसे नहीं आ पा रहे हैं, वे लोग अपने निकटतम जनसेवा केंद्र पर जाकर ई-केवाईसी करा लें। बैंक में भी जाकर भारतीय राष्ट्रीय भुगतान से अपने खाते को लिंक कराएं।
बताया कि मुख्यमंत्री किसान दुर्घटना बीमा योजना, पारिवारिक लाभ योजना, वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना, आदि के संबंध में अगर किसी को कोई दिक्कत हो तो वह तहसील में स्थित लीगल एड क्लीनिक पर आकर अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं।
शिविर की अध्यक्षता तहसीलदार श्रीराम यादव ने की। शिविर में ग्राम प्रधान मनीष दीक्षित, श्वेता सिंह, महेंद्र सिंह, सज्जन सिंह ,जितेंद्र सिंह यादव, चंद्रप्रकाश, गणेश शंकर, मुन्नी देवी, राम अवतार सिंह, आशाराम, मुरारी राजपूत, सीटू यादव क्षेत्रीय लेखपाल भी मौजूद रहे। संवाद