फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   23 patients with dengue and 14 symptoms found, 15 admitted

Etawah News: डेंगू के 23 व लक्षण वाले 14 मरीज मिले, 15 भर्ती

Mon, 23 Oct 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 23 Oct 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
23 patients with dengue and 14 symptoms found, 15 admitted
इटावा। अक्तूबर माह में जिले में डेंगू व लक्षण वाले मरीजों की संख्या कम होने की बजाय बढ़ती जा रही है। जसवंतनगर के राजपुर तमेरी समेत कई अन्य गांवों में पिछले दिनों स्वास्थ्य विभाग ने वायरल बुखार और डेंगू से ग्रसित जिन गांवों के 25 मरीजों की जांच की थी। उनमें 23 सैंपलों की हुई एलाइजा जांच में सभी में डेंगू की पुष्टि हुई। इस तरह जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 311 पहुंच गई है।
विज्ञापन

इस माह जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 1233 मरीजों की एनएस-1 जांच हुई, इनमें से 268 में डेंगू के लक्षण की पुष्टि हुई। जिला अस्पताल में सोमवार को चार घंटे की ओपीडी में 415 मरीज आए। जबकि 47 मरीजों की डेंगू की एनएस-1 जांच हुई, इसमें 14 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिले।
विज्ञापन

इनमें नुमाइश चौराहा की पूजा, लुहन्ना चौराहा के मनोज, नौरंगाबाद के देव, चांदनपुर के आकाश व नगला तेज के हिमांशु समेत अन्य मरीज शामिल हैं। एनएस-1 जांच में अब तक डेंगू के लक्षण वाले 454 मरीज निकल चुके हैं। संक्रामक वार्ड में सोमवार को डेंगू के लक्षण वाले दो नए मरीज भर्ती हुए कुल मिलाकर 15 मरीज भर्ती हैं। इसी प्रकार बुखार के 22 मरीज भर्ती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को रामनवमी के अवकाश पर जिला अस्पताल में चार घंटे ओपीडी चली। रामनवमी के मौके पर पूजा पाठ, कन्याओं को भोजन कराने व भंडारा वितरित किए जाने की वजह से जिला अस्पताल आए मरीजों की संख्या बेहद कम रही। अन्यथा सोमवार को मरीजों की संख्या इन दिनों एक हजार से लेकर डेढ़ हजार तक रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed