फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   22 lakh stolen from four houses in two villages

Etawah News: दो गांवों में चार घरों से 22 लाख की चोरी

Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 20 Jun 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
22 lakh stolen from four houses in two villages
बकेवर। दो गांवों में रविवार रात चोरों ने एक सिपाही और रिटायर्ड आयकर अधिकारी के घर समेत चार घरों को निशाना बनाया। सभी के घरों से कुल 22 लाख रुपये का सामान पार कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुनैठा के मजरा ग्राम भिटारा में आयकर विभाग के रिटायर्ड अधिकारी इलाकेदार सिंह यादव के मकान की दीवार में लगे जंगले को काटकर घर में प्रवेश किया। बेटा संतोष यादव व उसकी पत्नी पूजा अंदर वाले कमरे और इलाकेदार सिंह बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। रिटायर्ड अधिकारी की पत्नी 20 दिन से कानपुर में अपनी बेटी के घर गई हुई थीं। चोरों ने संतोष के कमरे में कुंडी लगाकर पड़ोस वाले कमरे का ताला खोलकर उसमें रखी अलमारी व संदूक खोलकर करीब 12 लाख के जेवर तथा 45 हजार रुपये नकद पार कर दिए। रात करीब ढाई बजे संतोष पेशाब जाने के लिए उठे तो कमरे की कुड़ी बाहर से लगी होने पर पिता को आवाज लगाई। आवाज न सुनने पर संतोष ने पिता को फोन लगाकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। पिता जब दरवाजा खोलने कमरे से बाहर आए तो आंगन का दरवाजा कपड़े से अंदर को बंधा हुआ था। कमरा खोलकर बाहर आए संतोष और उनके पिता को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन

चोरों ने भिटारा से दो किमी दूर स्थित ग्राम नगला मिलक में एक ही मोहल्ले के तीन घरों में चोरी की वारदात को चोरों ने अंजाम दिया। नगला मिलक गांव से सिपाही आनंद कुमार के घर से चोर तकरीबन डेढ़ लाख रुपये की नकदी व चार लाख के जेवर चोरी कर ले गए। आनंद कुमार वर्तमान में मथुरा में तैनात हैं। उनकी पत्नी शिल्पा छत और मां लौंगश्री कमरे में लेटी थीं। फिर पड़ोसी नर सिंह के घर के ताले तोड़कर माल समेटा। नरसिंह शटरिंग का काम करते हैं। वह परिवार के साथ बाहर गए थे, उनका घर बंद था। चोर उनके घर से 70 हजार रुपये नकद व एक लाख के जेवरात ले गए। चोरों ने उसके बाद रामस्वरूप के घर पर धावा बोला। रामस्वरूप, अपनी पत्नी, साले और भतीजी के साथ छत पर सो रहे थे। चोर उनके घर छत के रास्ते घर में घुसे। चोर कमरे में रखी अलमारी से 43 हजार रुपये नकद व करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने चांदी के जेवरात चुरा ले गए। रामस्वरूप ने बताया कि वह महेवा ब्लाक मुख्यालय पर अस्थायी रूप से काम करते हैं। सूचना पर थाना पुलिस के अलावा सीओ भरथना विवेक जावला मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वॉड को बुलाया। सीओ जावला ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
भिटारा में एक रात 12 बजे फोन पर बात करता दिखा संदिग्ध युवक
भिटारा गांव में रिटायर्ड इनकम टैक्स अधिकारी के घर से कुछ दूर एक घर में शादी थी। इसलिए रात में महिलाएं गीतगान में शामिल होने गई थीं। पुलिस पूछताछ में पता चला कि रात करीब 12 बजे बुलावे से लौट रही महिलाओं ने मोबाइल पर बात करते हुए एक संदिग्ध युवक को देखा है।

--------
खेत में जाने के बाद घर की ओर दौड़ा खोजी कुत्ता
नगला मिलक गांव में डॉग स्क्वॉड का खोजी कुत्ता तीनों घरों में जाने के बाद घर के पीछे तक गया। वहीं, भिटारा गांव में चोरी की वारदात वाले घर से कुत्ता बाहर आकर इधर उधर गया। फिर घर के पिछले भाग में खाली पड़े खेत की तरफ पहुंचा, वहां से वापस लौट आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed