फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   मंत्रोच्चारण के साथ 30 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

मंत्रोच्चारण के साथ 30 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ

Sun, 01 Apr 2018 12:19 AM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
मंत्रोच्चारण के साथ 30 जोड़ों ने थामा एक दूजे का हाथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भरथना। भरथना ब्लॉक परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में 30 जोड़ों का विवाह मंत्रोच्चारण के साथ कराया गया। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। सभी जोड़ों ने विवाह समारोह में सात फेरे लेकर एक-दूसरे को अपना जीवन साथी चुना।


समारोह में उपस्थित भरथना विधायक सवित्री कठेरिया, सांसद प्रतिनिधि गोपाल मोहन शर्मा, एसडीएम हेम सिंह, बीडीओ अब्दुल बहाव आदि ने विवाह बंधन में बंधे जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए एक डिनर सेट, बक्सा, टंकी आदि के साथ-साथ सूट, साड़ी, चांदी की तोड़ियां व बिछिया वितरित किए। पं. शीतल प्रसाद अवस्थी ने विवाह की रस्में कराईं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एडीओ पंचायत अनिल कुमार वाजपेयी, एडीओ समाज कल्याण शिवनाथ सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed