फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   210 claims and objections came from Soron village

Etawah News: सोरों गांव से आए 210 दावे और आपत्तियां

Sat, 03 Jan 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
210 claims and objections came from Soron village
ताखा। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अनंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद दावे और आपत्तियों का दौर शुरू हो गया है। सबसे अधिक 210 दावे-आपत्तियां सोरों पंचायत से आई हैं, जबकि हिंदूपुर वैदपुर पंचायत से केवल चार दावे-आपत्तियां दर्ज हुई हैं।
विज्ञापन

24 से 30 दिसंबर तक क्षेत्र की ग्राम पंचायतों से बड़ी संख्या में दावे और आपत्तियां चुनाव कार्यालय में दर्ज कराई गई हैं। लगभग 2600 दावे और करीब 450 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। इन शिकायतों में मुख्य रूप से नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, नामों में त्रुटि सुधार, स्थानांतरण, मृत मतदाताओं के नाम हटाने और दोहरी प्रविष्टियों से संबंधित मामले शामिल हैं।
विज्ञापन

एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी श्वेता मिश्रा ने सभी सुपरवाइजरों को निर्देश दिए हैं कि वे प्राप्त सभी दावों और आपत्तियों का समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की नियमानुसार जांच करने और किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची से न छूटने तथा अपात्र नामों को हटाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने सभी सुपरवाइजरों को छह जनवरी तक दावे और आपत्तियों के निस्तारण का कार्य पूरा करने का आदेश दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य अंतिम मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed