फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   21 rural roads will be improved with a budget of 3.5 crore rupees.

Etawah News: साढ़े तीन करोड़ से सुधरेगी ग्रामीण क्षेत्र की 21 सड़कें

Wed, 31 Dec 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
21 rural roads will be improved with a budget of 3.5 crore rupees.
इटावा। जिले की तीनों विधानसभाओं की 21 ग्रामीण सड़कों को दुरस्त किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से इन सड़कों की मरम्मत पर लगभग 3.41 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी। इसमें निर्माण खंड एक और तीन के अंतर्गत सदर विधानसभा की 15, प्रांतीय खंड के अंतर्गत जसवंतनगर विधानसभा की छह सड़कें शामिल है। इन सड़काें के लिए 1.70 करोड़ का बजट आवंटित भी कर दिया गया है।
विज्ञापन

इन सड़कों के दुरस्त होने से ग्रामीण क्षेत्र की बड़ी आबादी को सहूलियत मिलेगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र की 21 सड़कों की विशेष मरम्मत के तहत प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था। इसके लिए विभाग की ओर से 3.41 करोड़ रुपये के बजट की मांग की थी इसके बाद शासन ने काम को स्वीकृति देते हुए 1.70 लाख का बजट जारी कर दिया है। विभाग के नोडल अधिकारी राकेश भूषण ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की 21 सड़कों का विशेष मरम्मतीकरण करवाया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी करके जल्द ही इन सड़कों पर काम शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

ये सड़कें होंगी दुरस्त
इटावा-भरथना के सिरराजमऊ मार्ग, अजबपुर मार्ग से अजबपुर अड्डा मार्ग, असवा मार्ग से पश्चिमी कछार मार्ग, उदी चकरनगर मार्ग से रजपुरा मार्ग, सितौरा से बूसा संपर्क मार्ग, झबरापुरा रोड से डेरा बंजारा मार्ग, ददौरा मार्ग से मुसावली मार्ग, पिलुआ महावीर मार्ग से ढिमरई मार्ग, फूफई से कल्याणपुर मार्ग, बूसा मार्ग के किमी एक से पर्वतपुर मार्ग, मानिकपुर कंसौगाघाट मार्ग, विक्रमपुर से तोड़ा मार्ग, सराय भूपत मार्ग से सराय भूपत रेलवे फीडर मार्ग, उधन्नपुरा से उधन्नपुरा की मड़ैया मार्ग, जसवंतनगर वैदपुरा मार्ग से नगला हरे मार्ग, तुलाराम संपर्क मार्ग से भगवानपुरा मार्ग, इटावा कचौराघाट से जगसौरा मार्ग, छिमारा जसवंतनगर रोड से नगला सेवाराम तक, सिरहौल मार्ग से नगला छंद मार्ग, बघुईया से लछवाई मार्ग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed